{"_id":"5b1064c34f1c1b946e8b5a67","slug":"151527801027-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई बच्चा चोरी मामला : लोअर से सेशन कोर्ट ट्रांसफर हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई बच्चा चोरी मामला : लोअर से सेशन कोर्ट ट्रांसफर हुआ मामला
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी का मामला ---
लोअर से सेशन कोर्ट ट्रांसफर हुआ मामला
- एक महिला चिकित्सक पॉलीग्राफी टेस्ट देने को नहीं है तैयार
-बुधवार को ही दिल्ली से बरामद बच्चे की डीएनए रिपोर्ट के लिए पुलिस ने लैब के अधिकारियों को भेजा था पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस के लेबर रूम से बच्चा चोरी का मामला अब लोअर से सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। उधर एक महिला चिकित्सक पॉलीग्राफी टेस्ट देने को तैयार नहीं है।
रोहतक के डेयरी मोहल्ले की रंजू ने 10 सितंबर को पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चा लेबर रूम से चोरी हो गया था और अब तक इस बच्चे का सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि रोहतक पुलिस ने बच्चे का सुराग देने पर इनाम का एलान भी कर रखा है। इस मामले में नर्सिंग स्टाफ बलजीत कौर को सस्पेंड किया जा चुका है। उसके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज है। इसके अलावा एक दर्जन अन्य कर्मियों पर भी गाज गिर चुकी है। लेबर रूम के नोडल ऑफिसर डॉ. बिजेंद्र ढिल्लों पर कार्रवाई हुई है। दिल्ली से एक बच्चा बरामद किया गया था, जिसे रंजू का होने की बात कही गई थी। जिसको देखते हुए बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया गया था। मगर डीएनए रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। इसके अलावा इस मामले में पीजीआई के डॉक्टर समेत 12 का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है। एक महिला चिकित्सक पॉलीग्राफी टेस्ट देने को राजी नहीं है।
पीजीआईएमएस थाना एसएचओ देविंद्र मान ने बताया कि बच्चे की डीएनए रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। रिपोर्ट के लिए फिर से लैब के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पहले लोअर कोर्ट में चल रहा था। मगर अब मामला सेशन कोर्ट के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। उधर डीएसपी का कहना है कि बाकी बची महिला चिकित्सक के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।