फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम में दो सप्ताह की हड़ताल के बाद उमड़ी भीड़

नगर निगम में दो सप्ताह की हड़ताल के बाद उमड़ी भीड़

Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में दो सप्ताह की हड़ताल के बाद उमड़ी भीड़
फोटो सहित........
विज्ञापन


फ्लैग : नगर निगम में दो सप्ताह की हड़ताल के बाद रही भीड़
हेडिंग : जन्म व रिहायशी प्रमाणपत्र के लिए एक दिन में रिकॉर्ड 1800 आवेदन, शनिवार की छुट्टी रद्द
- एक दिन में यूजर चार्ज के साथ 180 लोगों ने जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स
- प्रॉपर्टी टैक्स व रिहायशी प्रमाण की रही सबसे लंबी लाइन
- निगम को बढ़ानी पड़ीं तीन खिड़कियां
- ठेके पर 105 सफाईकर्मी बाहर, निगम में हुए एकत्रित
- नगर पालिका संघ के सचिव बोले, शनिवार को करेंगे बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो सप्ताह की हड़ताल के बाद नगर निगम कार्यालय में भारी भीड़ रही। नागरिक सुविधा केंद्र के अंदर आठ घंटे के अंदर अकेले जन्म व रिहायशी प्रमाणपत्र की रिकॉर्ड 1800 फाइलें जमा कराई गईं। इसके चलते निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी है।
मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 9 से 24 मई तक प्रदेश स्तरीय हड़ताल की, जिसके चलते नगर निगम कार्यालय 15 दिन बंद रहा। इसके कारण लोगों के जरूरी कार्य अटके हुए थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे कार्यालय खुला तो लोगों की निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा भीड़ प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच और रिहायशी व जन्म प्रमाणपत्र ब्रांच की खिड़की पर रही। इसके कारण दोनों जगह 3 खिड़कियां बढ़ा दी गईं। शाम पांच बजे तक अकेले रिहायशी व जन्म प्रमाणपत्र की निगम कार्यालय में 1800 फाइल जमा हुईं। अब निगम को जांच पड़ताल कर एक सप्ताह के अंदर प्रमाणपत्र जारी करने हैं। इसके चलते निगम ने शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी है।
विज्ञापन


यूजर चार्ज के साथ 180 लोगों ने जमा कराया टैक्स, 150 ने कराया बिल ठीक
निगम ने नए वित्त वर्ष 2018-19 का प्रॉपर्टी टैक्स यूजर चार्ज लगाकर वसूलना शुरू कर दिया है। इसके लिए 50 हजार बिल बांटे जा चुके हैं, लेकिन दो सप्ताह की हड़ताल के चलते लोग चार्ज जमा नहीं करवा पा रहे थे। शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर 180 लोगों ने यूजर चार्ज सहित टैक्स जमा कराया। साथ ही टैक्स ब्रांच ने 150 फाइलों में गलत बिलों को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह पंजीकरण की 10 पहले से पेंडिंग, दो और विवाहित जोड़ों ने कराई फाइल जमा
निगम में हड़ताल के चलते विवाह पंजीकरण की 10 फाइल पेंडिंग थीं। शुक्रवार को दो नए विवाहित जोड़े पहुंचे और अपनी फाइलें जमा कराईं। नियमों के तहत विवाह के 21 दिन के अंदर फाइल जमा कराने पर निगम विवाह प्रमाणपत्र जारी कर देता है। इसके बाद फाइल एसडीएम और ज्यादा लेट होने पर डीसी कार्यालय में जाती है।

ठेकेदार के कर्मचारी परेशान, दिखाया बाहर का रास्ता
उधर, निगम में ठेकेदार के माध्यम से सफाई कार्य कर रहे कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को 50 के करीब कर्मचारी निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और नौकरी की मांग की। जबकि ठेकेदार की कंपनी के मैनेजर रवि का कहना है कि ये कर्मचारी 3 साल के कार्यकाल के दौरान काम न करने पर हटाए गए थे। अब हड़ताल का फायदा उठाकर दबाव बना रहे हैं। दूसरी तरफ नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान श्रवण बोहत का कहना है कि शनिवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक में मीटिंग है, जिसमें इस मामले पर भी विचार किया जाएगा।


दो सप्ताह कार्यालय बंद रहने के कारण शुक्रवार को भीड़ बढ़ना तय था। इसके चलते पहले ही तीन काउंटर बढ़ा दिए गए। निगम कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सभी ब्रांच के कर्मचारियों को पत्र जारी कर ड्यूटी पर आने की हिदायत दी गई है।
- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed