फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसी प्रॉपर्टी टैक्स बिल रुका तो कोई रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए काट रहा था चक्कर

किसी प्रॉपर्टी टैक्स बिल रुका तो कोई रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए काट रहा था चक्कर

Fri, 25 May 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
किसी प्रॉपर्टी टैक्स बिल रुका तो कोई रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए काट रहा था चक्कर
फोटो सहित.........
विज्ञापन


आज से होंगे आम आदमी के 15 दिन से रुके काम
- किसी प्रॉपर्टी टैक्स बिल रुका तो कोई रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए काट रहा था चक्कर
- चंडीगढ़ से आया बुजुर्ग, बंद मिला नागरिक सुविधा केंद्र का दरवाजा
- अधिकारी बोले, आज सुबह 9 बजे खुल जाएगा कार्यालय, सक्रियता से निपटाएंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो सप्ताह लंबी हड़ताल के बाद शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय खुलेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे कार्यालय खुलेगा, जहां आम आदमी के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएंगे। निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी हैं कि रुकी फाइलों को निकालने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। क्योंकि आम आदमी कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हड़ताल के चलते अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से ही बाहर रहते थे।

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने चंडीगढ़ से आया हूं
मेरा काठमंडी में मकान है, लेकिन बेटे के साथ लंबे समय से चंडीगढ़ रह रहा हूं। हर साल समय पर रोहतक वाले मकान का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाता हूं। निगम कार्यालय में आकर पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण निराश होकर वापस लौट रहा हूं।
विज्ञापन

- सहदेव शर्मा, निवासी काठमंडी

पानी कनेक्शन के लिए मांग रहे रजिस्ट्री
पब्लिक हेल्थ के पास पानी का कनेक्शन लेने के लिए फाइल जमा कराई थी, जहां मकान की रजिस्ट्री निगम द्वारा स्थापित कॉपी मांगी गई है। यहां आकर पता लगा कि कार्यालय ही बंद है। सप्ताह में दूसरी बार आया हूं, लेकिन कोई कुछ बता नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रभान, निवासी अमृत कालोनी

कन्यादान राशि नहीं मिल रही
एक माह पहले बेटी की शादी थी। सरकार की कन्यादान योजना के तहत 50 रुपये की राशि मिलती है। नियमों के तहत शादी के दो माह के अंदर आवेदन करना पड़ता है, लेकिन 15 दिन से निगम का नागरिक सुविधा केंद्र नहीं खुल रहा। ऐसे में कहां जाऊं।
- अशोक कुमार, निवासी बोहर

पता नहीं कब जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स
निगम की तरफ से शिकायत की जाती है कि समय पर टैक्स जमा नहीं कराते, लेकिन वे टैक्स जमा कराने आई। यहां बताया गया कि हड़ताल चल रही है। यह भी नहीं बता रहे कब से टैक्स जमा होगा।
- ईशा, निवासी आर्य नगर

नहीं बन रहा पैन कार्ड, चार बार आ चुकी
मेरे लिए पैन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है। इसके लिए चार बार निगम कार्यालय में आ चुकी हूं। हर बार नागरिक सुविधा केंद्र बंद मिला है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि कब से कार्ड बनाया जाएगा।
- मधु, निवासी आर्य नगर

एक सप्ताह से बंद स्ट्रीट लाइट, कहां करें शिकायत
गली के अंदर एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। निगम के अंदर हड़ताल चल रही है। बताएं कहां शिकायत करें। नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर बैठे कर्मचारी से पूछा, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

-केएल गांधी, आदर्श नगर

वर्जन
निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक निगम कार्यालय की सभी ब्रांच व नागरिक सुविधा केंद्र खुल जाएगा। कर्मचारियों को सख्त हिदायत हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर लोगों के कार्य निपटाएं। दो सप्ताह में कार्यालय खुलने से भीड़ बढ़ना लाजमी है।
- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed