फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गाड़ी की टक्कर से पलटा ऑटो एक युवक की मौत महिला घायल

गाड़ी की टक्कर से पलटा ऑटो एक युवक की मौत महिला घायल

Sun, 17 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी की टक्कर से पलटा ऑटो एक युवक की मौत महिला घायल
सांपला। तेज गति से आ रहे एक गाड़ी ने खरावड़ चौकी के पास एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बूपनिया गांव निवासी सरोज पत्नी कृष्ण ने बताया कि वह अपने देवर धर्मपाल, उसकी पत्नी उसका पोता राहुल, और सुखदेव सहित जींद में अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी उन्होंने बताया कि वह किराए की ऑटो में अपने घर की ओर जा रहे थे वह खरावड़ चौकी के नजदीक पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। राहगीरों ने घायलों को पीजीआई पहुंचाया, जिसमें डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया वहीं महिला सरोज का इलाज चल रहा है सरोज की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed