{"_id":"5a188d114f1c1bc1678bd96c","slug":"151511558417-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीडी रोहतक ने गवर्नमेंट कालेज बहादुरगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीडी रोहतक ने गवर्नमेंट कालेज बहादुरगढ़ को हराया
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल में रोहतक बहादुरगढ़ को हराया
- अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में यूटीडी रोहतक ने गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ को 52-56 से मात दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जाट कालेज की प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल ने किया।
डॉ. संगीता दलाल ने खिलाड़ियों को कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। वहीं कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 नवंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका विकास हुड्डा, प्रमोद राठी ने निभाई। वहीं डॉ. दिलबाग कादियान, डॉ. सुखबीर सिंधु, डॉ. जगबीर बूरा, डॉ. प्रदीप श्योराण, अमित मलिक, रोहित राठी, नीतेश लठवाल, मनीष हुड्डा, मंदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।