फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आज से खेल का महाकुंभ

आज से खेल का महाकुंभ

Tue, 26 Sep 2017 02:39 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
आज से खेल का महाकुंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रदेश के हर जिले में खेल के महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। रोहतक में मंगलवार से खेल महाकुंभ की शुरुआत होगी। तीन अक्तूबर तक होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सैकड़ों प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके बाद पांच से 26 अक्तूबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राज्य स्तरीय खेल होंगे। खेलों का समापन समारोह हिसार में 28 अक्तूबर को होगा। राज्य स्तरीय खेलों में सिर्फ पैरा एथलेटिक्स ही रोहतक में होगी। यह खेल 20 से 23 अक्तूबर के बीच कराया जाएगा।


विभाग ही करेगा रुकने, खाने और ट्रेवलिंग का इंतजाम
स्टेट लेवल के खेलों में खिलाड़ियों और उनके कोच के रुकने और खानपान का इंतजाम विभाग की ओर से होगा। जिला स्तरीय खेलों में रुकने और खानपान की सुविधा लड़कियों और दिव्यांग खिलाड़ी के लिए होगी। रुकने के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी और उनके कोच को एक दिन के 150 रुपये दिए जाएंगे। खानपान के लिए जिला स्तर पर 100 और राज्य स्तरीय खेलों में 300 रुपये दिए जाएंगे। ट्रेवल के लिए जिला स्तरीय खेलों में 100 और राज्य स्तरीय में 250 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा किट के लिए स्टेट खेलने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाले खेल
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, खो खो, नेटबॉल, लॉन टेनिस और वॉलीबाल

सर छोटूराम खेल स्टेडियम में होने वाले खेल
बैडमिंटन, जिमनास्टिक, जूडो, कुश्ती, वुशु, सर्कल कबड्डी और टग ऑफ वार

यहां भी होंगे खेल
राजकीय महिला कॉलेज मेें टेबल टेनिस, जीडी गोयनका स्कूल में तैराकी और एमडीयू में वेट लिफ्टिंग के खेल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed