फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मलेरिया-चिकनगुनिया पर गंभीर नहीं प्रशासन, आप ने चंदे से मशीन खरीद कराई फोगिंग

मलेरिया-चिकनगुनिया पर गंभीर नहीं प्रशासन, आप ने चंदे से मशीन खरीद कराई फोगिंग

Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मलेरिया-चिकनगुनिया पर गंभीर नहीं प्रशासन, आप ने चंदे से मशीन खरीद कराई फोगिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बरसात के मौसम में मच्छरों को प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में चार मलेरिया और एक चिकनगुनिया का केस भी आ चुका है। प्रशासनिक व्यवस्था कहने को तो लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की बात कहता है। लेकिन, पांच केस आने के बावजूद भी नगर परिषद अभी भी फोगिंग करने की तैयारी की बात कहते हुए अगले सप्ताह से काम धरातल पर लाने की बात कह रहा है। ऐसे में शहर वासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदे से मशीन खरीद शहर में फोगिंग करना भी शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से बरसात के मौसम में मच्छरों के डंक से लोगों को बचाने के लिए इस बार फोगिंग का जिम्मा शहर में नगर निकाय एवं गांव में पंचायतों को सौंपा है। लेकिन रेवाड़ी में इस फरमान के चलते शहरवासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनकी ओर से नगर परिषद रेवाड़ी को फॉगिंग संबधित दवाई एवं एक मशीन भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। बावजूद इसके शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई। जबकि शहर के कुतुबपुर एवं अन्य अलग-अलग जगहों पर जिले में चार मलेरिया एवं गांव संगवाड़ी में एक चिकनगूनिया का पॉजिटिव केस सामने आ चुका है।
विज्ञापन


मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के आए थे 37 केस
जिले में पिछले साल मलेरिया के 20, डेंगू के 10 एवं चिकनगूनिया के सात पॉजिटिव केस सामने आए थे। वहीं वायरल से पीड़ित आशंकित लोगों की नागरिक अस्पताल में भरमार थी। शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग नहीं होने से नाराज लोगों ने उपायुक्त तक को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के वर्कर ने सरकारी बेरुखी से बचने के लिए खुद चंदा एकत्रित कर एक मशीन खरीदी। रविवार को कार्यकर्ताओं ने स्वयं सेक्टर-10 स्थित शुक्रपुरा एवं सैय्यद सराय मोहल्ले में फोगिंग की। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जागरूकता पेंपलेट भी वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मच्छरों को पनपने से पहली ही सुबह शाम फोगिंग कर जितना हो सके लोगों को मच्छर के डंक से बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी शिकायत देने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फोगिंग नहीं कराई थी। एक दो जगहों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर हिस्सों में फोगिंग के बिना लोग मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आ गए थे। इस बार हमने चंदा एकत्रित कर मशीन खरीदी है। रविवार से शुरू की गई फोगिंग शहर में प्रतिदिन सुबह शाम की जाएगी। -संजय शर्मा, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

इस बार फोगिंग का जिम्मा शहर में नगर परिषद और गांवों में पंचायतों के पास है। रेवाड़ी नगर परिषद को दवाई के साथ एक मशीन उपलब्ध करा दी गई है। अब उन्हीं को फोगिंग शुरू करनी है। -डॉ. कमल मेहरा, मलेरिया नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।


ये बात सही है कि इस बार फोगिंग का जिम्मा नगर परिषद के पास है। अगले सप्ताह शहर में फोगिंग शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद पहले भी फोगिंग कराता रहा है। -अजय सिक्का, एमई, नप रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed