फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन घंटे की बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात

तीन घंटे की बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात

Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे की बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात
तीन घंटे की बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। रविवार को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। तीन घंटे की बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। शहर की सड़कों, बाजारों, घरों, दुकानों में पानी भर गया। रविवार को इंद्र देव के प्रभाव से अस्पताल और पुलिस क्वार्टर भी नही बच पाए। इनमें भी पानी भर गया। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग 50 एमएम बारिश से खेत खलिहान भी भर गए। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

इन जगहों पर भरा पानी
रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। लगभग दस बजे आकाश में काले बादल छाए। एक घंटे बाद 11 बजे मूसलाधार बारिश हुई। लगातार तीन घंटे हुई बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। क्षेत्र में हुए जलभराव से प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। शहर के उप नागरिक अस्पताल, विश्वकर्मा चौक, मसानी चौक, ऑटो मार्केट, रेलवे स्ेटशन, रेलवे रोड़ पर सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। जिसके कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो बारिश होने एवं सीवेरज ओवरफ्लो होने के कारण घरों में गंदा पानी घुस गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन


किसानों को होगा फायदा
जिन किसानों ने कपास और बाजरे की फसल पहले बो दी थी। उन किसानों को जबरदस्त फायदा होगा। बारिश से फसल की ग्रोथ बढ़ेगी। इसके अलावा बाद में भी जिन किसानों ने कपास व बाजरे की फसल बोई है उनको काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने प्रशासन की खोली पोल
नगरपालिका प्रशासन को पहले पता था कि क्षेत्र में मानसून दस्तक देने वाला है उसके बावजूद भी प्रशासन ने नालों एवं सीवरेजों की सफाई व्यवस्था नहीं करवाई जिससे गंदगी के कारण नालियां रुकी हुई थी और सीवरेज ओवर फ्लो हो रखे थे। जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर आ गया। प्रशासन ने तीन वर्ष पहले पांच जगह रिचार्ज बोर करवाए थे लेकिन सभी जगह बोर फेल हो गए। जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।

इनको उठानी पड़ी परेशानी
उप नागरिक अस्पताल में भी बारिश का पानी भरने के कारण रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में इतना पानी भर गया कि अंदर पैदल जाने के लिए रास्ता ही नहीं था। जो गाड़िया जा रही वो भी बीच बंद हो रही थी। लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिस जवानों के क्वाटर जर-जर होने के कारण तीन घंटे की बारिश में उनके क्वाटर के अंदर पानी लबालब भर गया। विश्वकर्मा चौक पर तो इतना पानी भर गया कि कार एवं बाइक रास्ते में ही बंद हो गए। गांव सिसोठ में बारिश अधिक होने एवं पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी घरों में घुस गया। इसी तरह मोहल्ला महायचान में निचाई पर मकान होने के कारण पानी घरो में घुस गया। आने जाने का रास्ता ही ब्लाक हो गया। इसके बारे में मोहल्ला वासी कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed