फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संजय जी सात

राजीव गांधी खेल परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Wed, 14 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
संजय जी सात

विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून को राजीव गांधी खेल परिसर में मनाया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग के प्रधान सचिव अमित झा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले शिविर में लगभग दो हजार से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया जाए। इसमें जिला के सभी स्कूलों, एनसीसी, होम गार्ड, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, पुलिस व खेल विभाग को भी योग दिवस में शामिल किया जाएगा। डीसी अतुल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उपमंडल स्तर पर भी योग दिवस मनाया जाएगा। सांपला और महम में होने वाले कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों को शामिल किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 19 जून को योग रिहर्सल होगा। 20 जून को खेल विभाग के सहयोग से मैराथन होगी। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी अतुल कुमार ने बताया कि योग दिवस का प्रचार-प्रसार करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग, बैनर, पंपलेट्स चस्पा किए जाएंगे। पतंजलि योग समिति के सहयोग से 13 से 15 जून तक खेल परिसर में प्रात 6 से 7:30 बजे तक अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। योग शिक्षक दया आर्य, जगबीर आर्य के अलावा डीपीई व पीटीआई जिले के कर्मचारियों, अधिकारियों और नागरिकों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम रोहतक अरविंद मल्हाण, एसडीएम महम निर्मल नागर, एसडीएम सांपला तरुण पावरिया, डीडीपीओ, डीईओ सुनीता रूहिल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुषमा नैन और डीएसओ निर्मला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed