फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1500 people are drinking contaminated water since 10 days, responsible people are not understanding the problem

Rohtak News: 1500 लोग 10 दिन से पी रहे दूषित पानी, जिम्मेदार नहीं समझ रहे परेशानी

Tue, 24 Sep 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 24 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
1500 people are drinking contaminated water since 10 days, responsible people are not understanding the problem
फोटो नंबर- 06मोहल्ला पीरआगा में नल से सप्लाई किया गया गदा पानी। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन


लोगों को स्वच्छ पेयजल के दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। मोहल्ला पीरआगा में पिछले 10 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे 1500 लोग परेशान हैं और व्यवस्था को कोस रहे हैं।
मोहल्ला पीरआगा सहित अनेक मोहल्लों में मेहता चौक वाटर टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है, पाइपलाइन लीकेज होने के कारण घरों में दूषित पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया, मगर अभी तक समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लीकेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पहले भी संबंधित जन स्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग की ओर से लीकेज को दूर किया जा चुका है, लेकिन कुछ समय अंतराल पर लीकेज समस्या फिर से बन जाती है। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में कई घरों में आरओ नहीं लगा हुआ है। इस कारण लोग पीने के पानी के लिए मेहता चौक वाटर टैंक में लगे आरओ से साफ पानी लेकर आते हैं। नहाने-धोने और खाना पकाने के लिए दूषित पानी के इस्तेमाल से बीमारियों के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मोहल्ले में अधिकतर लोग मेहता चौक वाटर टैंक से आरओ का पानी पीने के लिए लाते हैं। पानी भी एक दिन छोड़कर एक दिन आता है और समय में भी लगातार बदलाव किया जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से अपील है कि पेयजल आपूर्ति में लीकेज को ठीक किया जाए और एक निश्चित समय पर पानी की सप्लाई की जाए।
- चंद्रकला देवी, स्थानीय निवासी


पेयजल आपूर्ति में लीकेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है। विभाग द्वारा पहले भी लीकेज को ठीक किया जा चुका है लेकिन कुछ समय अंतराल पर फिर से समस्या बन जाती है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि लीकेज की समस्या का स्थायीसमाधान किया जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिले। शकुंतला देवी, स्थानीय निवासी।


पेयजल सप्लाई से पानी गंदा आ रहा है और उसमें से दुर्गंध भी आती रहती है। दूषित पानी के कारण बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पानी को उबालने के बाद भी उसमें दुर्गंध बनी रहती है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

सुशीला देवी, स्थानीय निवासी।



हमारा प्रयास है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे, मेहता चौक वाटर टैंक से पीरआगा सहित अनेक स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति की जाती है। मामला हमारे संज्ञान में आया है, जल्द ही पेयजल लीकेज की जांच की जाएगी और जो भी कमी पाई जाएगी उसे दुरूस्त किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
संजय कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed