{"_id":"67ec474e5e5b400387064b75","slug":"150-quintals-of-wheat-reached-the-mandis-on-the-first-day-purchase-could-not-be-done-due-to-moisture-rohtak-news-c-17-roh1020-627635-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहले दिन मंडियों में पहुंचा 150 क्विंटल गेहूं, नमी के कारण खरीद नहीं हो सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहले दिन मंडियों में पहुंचा 150 क्विंटल गेहूं, नमी के कारण खरीद नहीं हो सकी
विज्ञापन
रोहतक। जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई, लेकिन अधिकतर मंडियों में गेहूं नहीं पहुंचने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। आढ़ती दिन भर गेहूं की फसल पहुंचने का इंतजार करते रहे। पहले दिन केवल रोहतक और सांपला अनाज मंडी में लगभग 150 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
मंगलवार को अनाज मंडियों में पहुंचे गेहूं मे 22 प्रतिशत नमी मिली जो तय मात्रा से ज्यादा थी। इस कारण से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 12 प्रतिशत नमी की मात्रा तय की है। गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण किसान सरसों की तरह ही गेहूं को अनाज मंडी में सुखाते हुए नजर आए। खरीद एजेंसी और मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से खरीद को लेकर साढे छह लाख बैग की व्यवस्था की गई है। गेहूं के उठान के लिए कंपनियों को ठेका दिया जा चुका है। फसल के रख-रखाव के लिए आढ़तियों को तिरपाल व नमी मापने के लिए मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। मार्केट कमेटी के अधिकारी का कहना है, कि अभी फसल पूरी तरह कटाई के लिए तैयार नहीं है। मंडी में दस दिनों के बाद गेहूं की आवक तेज होने की उम्मीद है।
वर्जन
मंडी में गेहूं खरीद के पहले दिन लगभग 100 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं की गई। -दीपक लोहचब, मार्केट सचिव रोहतक