फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   150 opium plants found in Supwa, destroyed

Rohtak News: सुपवा में अफीम के 150 पाैधे मिले, नष्ट कराए

Fri, 28 Mar 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
150 opium plants found in Supwa, destroyed
सुपवा में लगाए गया अफीम के पौधे। संवाद
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में लगाए प्रजाति विशेष के पौधे जांच में अफीम के पाए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी व उद्यान विभाग के विशेषज्ञ ने कैंपस में अफीम के 150 पौधे होने की पुष्टि की। मामले की जांच के लिए विवि प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी है। इधर, पुलिस ने नारकोटिक्स सेल की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विश्वविद्यालय में अफीम के पौधे लगाने की शिकायत पर जांच कमेटी ने वीरवार को मौके का मुआयना किया। विशेषज्ञ ने इन प्रजाति विशेष के पौधों की पुष्टि अफीम के पौधों के रूप में की है। बताया जा रहा है इन पौधों को किसी ने गलत नीयत से उगाया है। पौधों को पूरी तरह विकसित किया गया और डोडे आने पर इनमें चीरा भी लगाया गया। फिलहाल इन पौधों को नष्ट करा दिया गया है। इनका वजन करीब साढ़े सात किलोग्राम निकला है।
विज्ञापन

टीम ने जुटाए सबूत : वीरवार सुबह विवि परिसर में अफीम उगाने की खबर सामने आने के बाद से हड़कंप मचा रहा। डीएसपी गुलाब सिंह व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के अलावा नारकोटिक्स टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अधिकारियों से बातचीत कर मौके से तथ्य जुटाए। टीम को विजुअल आर्ट विभाग के सामने पार्क व विश्वविद्यालय की नर्सरी में अफीम के पौधे उगे मिले। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed