फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 infected including three children were found, people are still not wearing masks

Rohtak News: तीन बच्चे समेत 15 संक्रमित मिले, मास्क फिर भी नहीं पहन रहे लोग

Tue, 11 Apr 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
15 infected including three children were found, people are still not wearing masks
नागरिक अस्पताल में बिना मास्क लगाए बैठी महिलाएं। संवाद
सोनीपत। कोरोना का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ने लगा है। सोमवार को तीन बच्चे समेत 15 संक्रमित मिले हैं और पांच मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को लेकर लोग अभी जागरूक नहीं हैं। मास्क जरूरी होने पर भी लोगों के चेहरे से मास्क गायब है। अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ रही है। कोरोना के नियमों का उल्लंघन होने के कारण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन की डोज तक नहीं है। लोग टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से जिला प्रशासन को 200 से ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने व दो गज की दूरी रखने के आदेश मिले हैं, जिसका पालन सख्ती व जागरूकता के साथ किया जाना है। अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों के साथ हर कर्मचारी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। लोगों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। बिना मास्क लगाए लोग अस्पताल में बैठे व लाइनों में खड़े नजर आए। अगर कोरोना संक्रमण ऐसे की तेजी से फैलता रहा तो आंकड़े भयानक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

30 हजार मास्क की भेजी डिमांड
अस्पताल प्रबंधन की तरफ मास्क न पहनने वालों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में अस्पताल के पास 20 हजार के करीब मास्क स्टॉक में उपलब्ध बताएं जा रहे हैं। इसके साथ ही 30 हजार मास्क की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। कार्यकारी प्रधान चिकित्सक अधिकारी डॉ. गिन्नी लांबा ने अपनी टीम के साथ कोरोना आईसीयू वार्ड का दौरा किया। कर्मचारियों ने वार्ड में बेड पर लगाई मशीनरी को चलाकर जांच की, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की समस्या सामने न आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए जिले में नहीं एक भी वैक्सीन
कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स नवंबर से खत्म है। युवा से लेकर बुजुर्गों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड 10 फरवरी से खत्म है। अस्पताल में कोवाक्सिन भी 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। वहीं दूसरी ओर अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो यहां संक्रमण तेजी से फैलने का डर बना रहेगा। विभाग के अनुसार 12 लाख 99 हजार 402 लोगों को पहली डोज व 10 लाख 02 हजार 216 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 62 हजार 237 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।


कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते अस्पताल समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मास्क पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और 30 हजार की डिमांड भेजी गई है। कोरोना जांच के लिए सोमवार को 116 लोगों के सैंपल लिए गए है। इन सैंपलों को जांच के लिए महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा जा रहे हैं।
डॉ. दिनेश छिल्लर, उप सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed