फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 challans cut so far in a day, 10 after 5 pm

एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा काटे 15 चालान, 10 शाम पांच बजे के बाद के

Sat, 16 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
15 challans cut so far in a day, 10 after 5 pm
15 challans cut so far in a day, 10 after 5 pm - फोटो : RohtakCity
कोरोना महामारी के बढ़ते कदमों के बावजूद व्यापारियों को जिला प्रशासन द्वारा तय सुबह 10 से 5 बजे तक की समय सीमा रास नहीं आ रही है। शनिवार को निगम की टीम ने अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 15 व्यापारियों के चालान काटे। इसमें 10 व्यापारियों का चालान इसलिए काटा गया, क्योंकि वे शाम 5 बजे के बाद दुकानें खोले हुए थे। दो चालान रेलवे रोड तो तीन चालान शौरी मार्केट में काटे गए, जहां दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह निगम की टीम जांच पड़ताल करते हुए झज्जर रोड से रेलवे रोड पर पहुंची, जहां एक मोबाइल शॉप व एक किताबों की दुकान का 1-1 हजार रुपये का चालान किया। इसके बाद शौरी मार्केट में टीम ने भीड़ देखकर तीन दुकानदारों के 1-1 हजार रुपये के चालान किए। क्योंकि नियमों के तहत दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी गई थी। दोपहर बाद टीम एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में दोबारा बाजारों में निकली। पुरानी सब्जी मंडी चौक पर 2 दुकानदारों के 2-2 हजार तो पुराने बस स्टैंड के करीब 3 दुकानदारों के खाद व बीत की दुकानों के पांच बजे के बाद दुकान खोलने पर 1-1 हजार रुपये के चालान किए। वहीं कन्हेली रोड पर एकता कॉलोनी में 4 चालान किए गए, जिनमें दुकानदार तय समय के बाद भी दुकानें खोले हुए थे। आखिर में वापस लौटते समय टीम ने झज्जर चुंगी के नजदीक विश्वकर्मा चौक पर एक मेडिकल स्टोर का 3 हजार रुपये का चालान किया। मेडिकल स्टोर मालिक भी 5 बजे के बाद दुकान खोले हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed