{"_id":"59417ed04f1c1bcc538b4666","slug":"149746455419-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाना अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला शांति कॉलोनी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाना अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला शांति कॉलोनी से गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुलाना अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसूति विभाग से चोरी हुए 14 दिन के नवजात को सीआईए नारायणगढ़ व मुलाना पुलिस ने आरोपी महिला सहित जगाधरी की शांति नगर कालोनी से बरामद कर लिया। बुधवार दोपहर बाद दोनों पुलिस टीमों ने शांति नगर कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी महिला को बच्चे सहित दबोचा। आरोपी महिला सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली है। सहारनपुर में परिजनों ने बच्चे को अपनाने से इनकार किया तो महिला अपने एक रिश्तेदार के यहां बच्चा लेकर पहुंची थी। महिला ने कबूल किया कि उसका गर्भपात हो गया था। उसने बच्चे के लालच में अस्पताल से नवजात को चोरी किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुलाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसूति विभाग से 14 दिन के नवजात के चोरी होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान बुधवार को सूत्रों से उन्हें सूचना मिली कि अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली आरोपी महिला सहारनपुर की रहने वाली है और इस समय जगाधरी में है। पुख्ता सूचना के आधार पर सीआईए नारायणगढ़ के इंचार्ज कुलभूषण के नेतृत्व में टीम ने जगाधरी की शांति कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी महिला को बच्चे सहित काबू कर लिया। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला की पहचान सहारनपुर निवासी सरिता सैनी के रूप में हुई। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने अपनाने से इनकार किया तो रिश्तेदार के पास पहुंची जगाधरी
पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चे को चोरी करने के बाद वह उसे लेकर अपने घर सहारनपुर उत्तरप्रदेश चली गई। जहां परिजनों ने बच्चे के बारे में पूछा, तो उसने घटना के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया और इसे वापस छोड़कर आने को कहा। लेकिन वह उसे मुलाना अस्पताल में छोड़ने की बजाए शांति कालोनी जगाधरी स्थित अपने रिश्तेदार के यहां ले आई। यहां रिश्तेदार को उसने बच्चे को अपने बेटा बताया।
विज्ञापन
औलाद के लालच में की गलती
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में महिला ने माना कि उसका गर्भपात हो गया था। औलाद के लालच में उसने ये गलती की है। महिला को अपने किए पर पछतावा है। महिला का कहना है कि यदि उसका गर्भपात नहीं होता तो वह बच्चा चुराने की गलती कभी नहीं करती।
ये है मामला :
बतां दे कि अंबाला के गांव डुलियानी निवासी रजनी देवी ने 31 मई को एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुलाना में बड़े ऑप्रेशन से एक लड़के को जन्म दिया था। कमजोर होने के कारण बच्चे को अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। बुधवार को बच्चे को डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन इससे पहले महिला ने बच्चे को चोरी कर लिया। बच्चा चोरी होने के समय उसकी मां रजनी बिस्तर पर सुस्ता रही थी, जबकि बच्चा उसकी बगल में ही था। वहीं अन्य परिजन प्रसूति विभाग के बाहर खाना खा रहे थे। इतने में महिला ने वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद महिला बच्चे को ले जाती हुई पार्किंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
गुप्त सूचना के आधार पर बच्चा चोरी करने वाली महिला को जगाधरी से बच्चे सहित काबू कर लिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला गर्भपात होने के चलते बच्चा चोरी करने की बात कह रही है।
मेहर सिंह, एसएचओ, थाना मुलाना।