फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अजय चौटाला ने श्रुति चौधरी पर की अशोभनीय टिप्पणी

अजय चौटाला ने श्रुति चौधरी पर की अशोभनीय टिप्पणी

Wed, 01 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अजय चौटाला ने श्रुति चौधरी पर की अशोभनीय टिप्पणी
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी श्रुति चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी की है। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी और उसकी मां ने बड़े फ्रॉड किए हैं। अजय सिंह चौटाला यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उधर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और इनका राजनीति में अंतिम समय है।
विज्ञापन

जजपा संरक्षक अजय चौटाला मंगलवार को क्षेत्र में जजपा-आप गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी स्वाति यादव के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। गांव डालनवास में चुनाव सभा के दौरान उन्होंने 2009 में उनके सामने उम्मीदवार रहीं श्रुति चौधरी पर अशोभनीय टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि 2009 में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी और उनकी मां ने बहुत फ्रॉड किए हैं। प्रचार के दौरान भी कई तरह के स्टंट किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गौरतलब है कि 2009 में इनेलो-भाजपा का गठबंधन था और अजय चौटाला को संयुक्त उम्मीदवार बनाया था। चौटाला को श्रुति चौधरी ने चुनाव में लगभग 57 हजार वोटों से हराया था।
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, इसलिए तो जेल में हैं
ये आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और इसी कारण जेल में हैं। इनका राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा है। ये अपनी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकते। - किरण चौधरी, कांग्रेस विधायक दल की नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

ये राजनीति में इनका अंतिम समय
बहन-बेटियों के लिए ऐसी असभ्य भाषा का प्रयोग बड़े दुख की बात है। बहन-बेटियां इनके भी घर में हैं। लोग इन्हें जवाब देंगे। इनकी पार्टी खत्म हो गई है और राजनीति में यह इनका अंतिम समय है, बौखलाहट में ये ऐसे बयान दे रहे हैं। - श्रुुति चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed