फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम ने गुजरात की कंपनी को 99 साल के पट्टे पर दी शहर पुराने सिटी थाने व हुडा कांप्लैक्स की जमीन

नगर निगम ने गुजरात की कंपनी को 99 साल के पट्टे पर दी शहर पुराने सिटी थाने व हुडा कांप्लैक्स की जमीन

Fri, 29 Mar 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने गुजरात की कंपनी को 99 साल के पट्टे पर दी शहर पुराने सिटी थाने व हुडा कांप्लैक्स की जमीन
रोहतक। अरबपति नगर निगम ने भिवानी स्टैंड स्थित ओल्ड सिटी थाने और हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित पार्किंग की जमीन को 99 साल के पट्टे पर दिल्ली की एक कंपनी को दिया है, जिसका मुख्यालय दिल्ली और फरीदाबाद है। साथ ही गुजरात से भी संबंध बताया जा रहा है। कंपनी दोनों जगह 58 करोड़ की लागत से कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग बनाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि निगम को अपने पैसे से पूरे एरिया में पार्किंग बनानी चाहिए थी। दोनों साइट की जमीन की कीमत कॉमर्शियल रेट पर 2 अरब के करीब मानी जा रही है। जबकि निगम ने इसे मात्र पौने पांच करोड़ रुपये में दिया है। हालांकि, निगम प्रति माह सवा चार लाख रुपये किराया अलग से वसूल करेगा। बता दें कि निगम की तरफ से जनवरी में टेंडर जारी किया गया। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में भिवानी स्टैंड के नजदीक खाली पड़ी ओल्ड सिटी थाने और हुडा कॉम्प्लेक्स में पड़ी जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया। इसकी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई कैबिनेट की मीटिंग में अनुमति ली गई। ऑनलाइन बोली के बाद निगम ने दोनों साइट अब दिल्ली की एक कंपनी को 99 साल के पट्टे पर दे दी हैं।
विज्ञापन


तीन कंपनियों ने लिया भाग, पार्वती कंपनी पिछड़ी
निगम में मैन पावर, कचरा कलेक्शन से लेकर सड़कों की सफाई, पार्कों की देखरेख से लेकर कम्यूनिटी सेंटर की मरम्मत और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट तक का कार्य पार्वती कंपनी को दिया है। सूत्रों ने बताया कि भिवानी स्टैंड व हुड्डा कॉम्प्लेक्स में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग बनाने के टेंडर में तीन कंपनियों ने भाग लिया। इसमें पार्वती कंपनी भी शामिल रही, हालांकि कॉट्रेक्ट रिचा नाम की कंपनी को मिला है। इसका ऑफिस दिल्ली व फरीदाबाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में ओल्ड सिटी प्रोजेक्ट
साइट एरिया 2263 वर्ग मीटर
ग्राउंड कवर एरिया 60 प्रतिशत
फ्रंट सेटबैक 4.5 मीटर
साइड व रियर सेटबैक 4 मीटर
बेसमेंट सिंगल
कॉमर्शियल एरिया कवर एरिया में 35 प्रतिशत से ज्यादा नहीं
पार्किंग 65 कार व 250 दोपहिया वाहन
बिल्डिंग निर्माण की समय सीमा 18 माह

हर माह निगम लेगा चार लाख 24 हजार रुपये किराया
निगम की तरफ से दोनों साइट को 99 साल के पट्टे पर दिया गया है। इसमें भिवानी स्टैंड स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग को 2 करोड़ 87 लाख और हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रोजेक्ट की साइट को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में दिया गया है। साथ ही निगम भिवानी स्टैंड स्थित बिल्डिंग का प्रति माह 2 लाख 24 हजार और हुडा कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग का 2 लाख रुपये प्रति माह किराया लेगा।

निगम ठेके पर देगा पार्किंग
नियमों के तहत कंपनी दोनों जगह पार्किंग बनाकर निगम को देगी। निगम उसको आगे ठेके पर देगा। साथ ही कंपनी भिवानी स्टैंड के प्रोजेक्ट पर 34 करोड़ तो हुडा कॉम्प्लेक्स के प्रोजेक्ट पर 24 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह राशि कॉमर्शियल साइट से निकालेगी। इसके लिए दुकानों को 99 साल के लिए लीज पर दे सकती है। हालांकि, प्रॉपर्टी का मालिकाना हक नगर निगम का रहेगा।

रिचा नाम की कंपनी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में भिवानी स्टैंड व हुडा कांप्लेक्स स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम पार्किंग बनाएगी। कैबिनेट के फैसले के बाद ओपन बोली के तहत दोनों प्रोजेक्ट 99 साल के पट्टे पर दिए गए हैं। निगम को कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पब्लिक को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। प्रोजेक्ट तीन साल से चल रहा था। सरकार की हरी झंडी के बाद टेंडर फाइनल किया गया है।
-आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम

दोनों जगह शहर की सबसे महंगी कॉमर्शियल साइटों में शामिल हैं। निगम को अपने पैसे से पूरे एरिया में पार्किंग बनानी चाहिए थी। व्यापारियों और आम पब्लिक के हितों से खिलवाड़ हो रहा है। जमीन 99 साल के पट्टे पर नहीं देनी चाहिए थी।

-भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक कांग्रेस

पब्लिक को पार्किंग मिले, प्रोजेक्ट उपलब्ध कराना अधिकारियों का काम
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के मीडिया सलाहकार नवीन नैन का कहना है कि लंबे समय से शहर में स्थाई पार्किंग स्थल का अभाव था। जल्द लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। प्रोजेक्ट कैसे बनाया गया है, यह अधिकारियों का काम है। बाकी चुनाव आचार संहिता के चलते ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed