फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग आज रोहतक में

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग आज रोहतक में

Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग आज रोहतक में
फोटो सहित...........
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज
-सीएम बताएंगे शाह का मास्टर प्लान, रोहतक, सिरसा व हिसार पर फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की शनिवार को रोहतक में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। इसमें सीएम मनोहर लाल व प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मास्टर प्लान से अवगत कराएंगे। मीटिंग सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद अलग-अलग प्रकोष्ठ, पदाधिकारियों और मंत्रियों की शाम पांच बजे तक मीटिंगों का दौरा चलेगा। मीटिंग की तैयारी के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंसल व दूसरी टीम ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से हवाई रास्ते से 11 बजे रोहतक पहुंचेंगे। मस्तनाथ विवि में बने हेलीपैड से सड़क मार्ग से एमडीयू के राधा-कृष्ण सभागार में जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्ष में सुबह के सत्र में सभी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री की मीटिंग होगी। सामूहिक मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पदाधिकारियों को बताएंगे कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई मीटिंग में क्या प्लान बना है। प्लान को कैसे धरातल पर लागू करना है। किस लोकसभा सीट पर कैसे रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग में 10 लोकसभा सीट पर नेता विशेष को टिकट देने की जगह संगठन की भूमिका पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed