{"_id":"5c37a1c6bdec2273a67c882e","slug":"141547149766-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की चपेट में आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की चपेट में आई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता के दावे के बीच वीरवार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। महिला के स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। कुछ दिन पूर्व एक कारोबारी की भी मौत स्वाइन फ्लू से होने की अटकलें थी। हालांकि तब विभाग ने उसे स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मामला बताया था।
अनुसार सुभाष मंडी की रहने वाली किरण (60) पिछले चार दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच इत्यादि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को उनके स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की पुष्टि कर दी है। सिविल सर्जन डॉ सुखबीर सिंह ने कहा कि यह जिला का पहला पॉजिटिव केस है, जो स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीड़ित महिला के परिजनों को स्वाइन फ्लू की दवाई दे दी गई है।