{"_id":"5c1941e6bdec22570e78fc3a","slug":"141545159142-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईवीएम से निकलेगी शहर की सरकार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईवीएम से निकलेगी शहर की सरकार,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मेयर-पार्षदों का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
नगर निगम मेयर और 22 वार्ड पार्षदों के लिए वोटिंग के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है। आज ईवीएम की कंट्रोल यूनिट मेें बंद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जगाधरी रोड स्थित सरस्वती स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे से गणना शुरू होगी। विजय का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसके चार राउंड के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर पूरी तरह से क्लीयर हो जाएगी। मेयर पद के लिए 12 और 22 पार्षद पदों के लिए 126 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई हैं।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी गिरीश अरोड़ा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मतगणना को लेकर पूरी प्लानिंग की। मतगणना के लिए 22 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें एक सुपरवाइजर, एक-एक सहायक सुपरवाइजर और हर टेबल पर प्रत्याशियों के लिए कुर्सी होगी। इसके अलावा प्रत्येक राउंड की रिपोर्ट बताने के लिए लाउड स्पीकर और स्क्रीन की व्यवस्था भी है। उम्मीदवारों के एक-एक एजेंट को बैठाने से अव्यवस्था नहीं होगी, क्योंकि प्लानिंग के अनुसार एक वार्ड की मशीनें स्ट्रांग रूम से बाहर लाकर उनसे उस वार्ड के सभी प्रत्याशियों के पक्ष के डाले गए वोटों की गिनती हो जाएगी। इस प्रकार, प्रत्येक वार्ड के प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट ही बैठ सकेंगे। एक वार्ड की गिनती के बाद उसके एजेंट बाहर चले जाएंगे और उसके बाद दूसरे वार्ड के एजेंट अंदर बुलाए जाएंगे, लेकिन इस बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष होने के नाते मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी 12 प्रत्याशियों के एजेंट अंत तक बैठेंगे, जो प्रत्येक वार्ड मेें प्राप्त मतों की गिनती देख सकेंगे। प्लानिंग के अनुसार वार्डों की गिनती के हिसाब से राउंड भी 22 रहेंगे।
बॉक्स
यूं चलेगी मतगणना प्रक्रिया
हाल के अंदर स्ट्रांग रूम से जैसे ही गिनती के लिए मशीनें बाहर आएंगी, वे एक-एक मेज पर रख दी जाएंगी और काउंटिंग स्टाफ उनसे परिणाम निकालेंगे। जैसे ही गिनती पूरी होगी, हाल में बनी स्टेज पर रिटर्निंग अधिकारी पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। वार्ड के सभी प्रत्याशियों और मेयर के पक्ष में डाले गए वोटों की संख्या के बारे में बताएंगे। सिस्टम की आउटपुट से रिजल्ट की सूचना हाल के बाहर खुले मैदान में और उसके बाद बाउंडरी के साथ सड़क पर भी सुनाई देगी। मैदान में एक तरफ एलईडी स्क्रीन लगी होंगी, उन पर भी रिजल्ट को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
हाल के बाहर होगी कड़ी सुरक्षा
स्टेज पर आरओ के अतिरिक्त जनरल व पुलिस विभाग के चुनाव पर्यवेक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित होंगे। स्टेज के एक तरफ रिजल्ट का डाटा फीड करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटर बैठेंगे, तो दूसरी तरफ उम्मीदवारों के लिए कुर्सियां लगी होंगी। हाल के बाहर चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर बेरीकेटिंग कर दी गई है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसे लेकर 19 दिसंबर को स्कूल में अवकाश रहेगा।
बॉक्स
मैदान में केवल वीआईपी पार्किंग रहेगी
-उम्मीदवारों के वाहनों की पार्किंग बाहर सड़क पर बनाई गई है। काउंटिंग एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन, बेल्ट, पेन, पेंसिल और धातु से बनी कोई भी चीज अंदर नहीं ले जा सकेंगे, पेन-पेंसिल उन्हें अंदर ही दे दिए जाएंगे। डीसी ने बताया कि उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट पहले ही संबंधित एआरओ से अपने पास बनवा लें, ताकि प्रवेश को लेकर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
बॉक्स:
वार्ड वाइज मतदान
वार्ड वोटिंग फीसदी
1 67.86
2 68.88
3 72.22
4 74.95
5 70.91
6 63.15
7 53.58
8 55.35
9 62.50
10 64.51
11 68.48
12 78.39
13 68.34
14 62.60
15 61.96
16 58.50
17 67.31
18 72.11
19 59.60
20 61.90
21 61.70
22 64.04
वर्जन
मतगणना की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप सभी कदम उठाए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाचन कर्मचारियों और अभिकर्ताओं की जगह तय कर दी गई है। उनकी तीन चरणों में जांच होगी। यहां पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कोई आपत्ति जनक सामग्री या दस्तावेज, सेल फोन, कैमरा, मोबाइल, केलकुलेटर आदि प्रतिबंधित रहेगा। पान गुटखा भी लेकर कोई नहीं घुस सकेगा।-गिरीश अरोड़ा, डीसी
फोटो नंबर 9 और 10