फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआईएमएस में उड़ी चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां

पीजीआईएमएस में उड़ी चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां

Thu, 13 Dec 2018 09:15 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में उड़ी चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां
संशोधित
विज्ञापन

फोटो सहित
पीजीआईएमएस में उड़ीं चुनाव आचार संहिता के नियमों की धज्जियां

-स्थापना दिवस बना नगर निगम मेयर चुनाव प्रचार कार्यक्रम
-पूर्व सीएम की धर्मपत्नी आशा हुड्डा व पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा पहुंचे कार्यक्रम में
-पीजीआईएमएस ने नगर निगम पर उठाया सवाल, कैसे दी कैंपस में कार्यक्रम की अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस में अनुबंधित कर्मचारी संगठन के दूसरे स्थापना दिवस पर चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं और अधिकारी मूक दर्शक बन कार्यक्रम समाप्त होने का इंतजार करते रहे। इसमें पूर्व सीएम की धर्मपत्नी आशा हुड्डा व पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा मौके पर पहुंचे और हुड्डा समर्थित मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा के लिए चुनाव प्रचार किया। कार्यक्रम पर संस्थान के अधिकारी सवाल उठा रहे हैं कि उनके कैंपस में कार्यक्रम की अनुमति नगर निगम ने किस अधिकार के तहत दी। इसके लिए वह पुलिस प्रशासन को पहले अवगत करा चुके थे।
विजय पार्क में अनुबंधित कर्मचारी संगठन का कार्यक्रम वीरवार को स्थापना दिवस बनाम नगर निगम चुनाव बन गया। मंच से नेताओं ने अनुबंधित कर्मचारियों के दर्द को कुरेदा तो सभी ने नारे लगाकर कांग्रेसी नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में आशा हुड्डा व पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक यूनियन हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप लाकड़ा ने की। सम्मेलन का संचालन अनुबंध कर्मचारी संगठन के संयोजक एवं इंटक यूनियन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महावीर मलिक ने किया। कार्यक्रम में मंच से कहा गया कि संस्थान अपने अनुबंधित कर्मचारियों के साथ सरकार की शह पर शोषण व उत्पीड़न कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू नहीं किया जा रहा। सरकार कर्मचारियों का शोषण करने में लगी है। कर्मचारियों की प्रधान कलावती कांगड़ा ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस नेता अनुबंधित कर्मचारियों के मांग पत्र को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पास भेजेंगे।
विज्ञापन

आशा हुड्डा ने कार्यक्रम में कहा कि उनका राजनीति से कोई नाता नहीं है, लेकिन रोहतक की नागरिक होने के नाते वह पीजीआईएमएस के कर्मचारियों के साथ हैं। इस अवसर पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव रामकर्ण हुड्डा, अंजू सैन, हरियाणा रोडवेज यूनियन सम्बंधित इंटक के राज्य उपप्रधान ऋतुराज, सतबीर फौजी, सुरेश भालौठ, सुरेंद्र मदीना, अजमेर बोहत, सतीश बोहत, राजवीर बिढ़लान, सतीश चौहान, राजेश चंडालिया, अमित, सोनू, जितेंद्र, गीता देवी, शीला, अनीता, रवि, आशा, जितेंद्र लाकड़ा, समुंद्र सिंह, राजबीर मलिक, निहाल सिंह, बलजीत, संदीप कांगड़ा, जितेंद्र खरब, बिजेंद्र जांगड़ा, रामस्वरूप लाकड़ा, रमेश गहलावत, तस्वीर हुड्डा, आटो यूनियन के प्रधान राजेंद्र दहिया आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
चुनाव आचार संहिता के तहत अनुबंधित कर्मचारी संगठन कैंपस में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं कर सकते। इसके लिए उन्होंने अनुमति पत्र नगर निगम की ओर से संस्थान को दिया था। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई थी। कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के लिए अब लीगल विभाग से बात की जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस

पीजीआईएमएस में आयोजित किसी राजनीतिक या कर्मचारियों के कार्यक्रम संबंधी जानकारी नहीं है। ऐसे कार्यक्रम की अनुमति किसने दी, मुझे जानकारी नहीं है और न ही इससे संबंधित कोई शिकायत मिली है। कैंपस में कार्यक्रम की अनुमति नगर निगम कैसे दे सकता है। इससे संबंधित यदि कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। बगैर पूरी जानकारी के कुछ भी कह पाना सही नहीं है।

-डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त
----------------
हमने कार्यक्रम की अनुमति के लिए एमएस को पत्र लिखा था और अनुमति ली थी। पूर्व सीएम की धर्मपत्नी आशा हुड्डा व पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा कार्यक्रम में स्वयं आए थे, हमने नहीं बुलाया था। वह संस्थान में पीड़ित मजदूरों को समर्थन देने आए थे। हमारा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी अपनी मांगों को लेकर मीटिंग थी और हमने किसी प्रत्याशी के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
-कलावती कांगड़ा, प्रधान, अनुबंधित कर्मचारी संगठन, पीजीआईएमएस

वीएस हुड्डा, रिटर्निंग ऑफीसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed