फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया : दुष्यंत चौटाला

हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया : दुष्यंत चौटाला

Mon, 17 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया : दुष्यंत चौटाला
हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

हिसार। जिस प्रकार देश का पैसा लूटकर नीरव मोदी फरार हो गया, उसी प्रकार हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया है। यह बात युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वे रविवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित चौ. देवीलाल सदन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन स्व. देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को गोहाना में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिसार से भी एक ‘मोदी’ करोड़ों लेकर फरार हो गया है। जानते हो ना कौन है वो? इस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा- फ्यूचर मेकर। इस पर चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा तुम सारे उसमें पैसे लगाए बैठे हो। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर व दुकान-2 जाकर हर व्यक्ति को गोहाना रैली में शामिल होने का न्योता दें। इस बार गोहाना में आयोजित की जाने वाली जननायक ताऊ देवीलाल की 105वीं जयंती में लाखों की भीड़ आएगी, जिससे 350 एकड़ का मैदान भी छोटा पड़ जाएगा।
विज्ञापन

गोहाना में सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व होगी : अशोक अरोड़ा
मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि गोहाना में सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। इसमें मुख्य रूप से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि गोहाना में आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर पूरे प्रदेशभर में भारी उत्साह पाया जा रहा है तथा जनता जननायक ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लेगी। बीएसपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि गोहाना रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती के आगमन से विरोधियों के मुंह पर ताला लगने के साथ ही प्रदेश की सियासी हवा बदल जाएगी। 25 के बाद हरियाणा में इनेलो-गठबंधन का जलवा नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, धारा सिंह, राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह, हरफूल खान भट्टी, राजेश गोदारा, सतबीर वर्मा, बसपा कार्यकारिणी सदस्य सुमेर धानक, लोकसभा प्रभारी बलराज सातरोड़िया, बसपा नेता शमशेर डाबड़ा, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली, जिला सचिव बजरंग इंदल, इनेलो के हलका अध्यक्ष तरुण जैन, सतबीर सिसाय, सतपाल सरपंच, कर्ण सिंह दैपल, सुभाष गिल, सत्यवान बिछपड़ी, कैप्टन छाजू राम, सतपाल पालू, राजेंद्र चुटानी, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, डॉ. सत्यनारायण मंगाली, तारा चंद बाजेकां, अकिंत श्योराण, निगम पार्षद मास्टर प्रह्लाद, बहादुर सिंह नायक, बसपा जिला प्रभारी सतबीर छिंपा सहित बहुत से इनेलो-बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed