फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज

Fri, 14 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज
फोटो सहित
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज, सीएम व बराला करेंगे शिरकत
: सभी मंत्री, विधायक, संसदीय सचिव, मोर्चा अध्यक्ष से लेकर जिला प्रभारी तक मौजूद होंगे बैठक में
: 287 सदस्य किए गए मीटिंग में आमंत्रित, सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगी मीटिंग
: पूरे शहर को भाजपा ने पाटा भगवा रंग में, तीन किलोमीटर के दायरे में लगाए होर्डिंग
: तिलियार स्थित हॉल में होगी मीटिंग, जहां 2017 में आए थे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की रोहतक में शुक्रवार को मीटिंग होगी, जिसमें मिशन 2019 पर पार्टी रणनीति तैयार करेगी। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर पार्टी पता लगाएगी कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी कितने तैयार हैं। सीएम मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व प्रदेश संगठन सचिव सुरेश भट्ठ मीटिंग को संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, संसदीय सचिव, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा सीएम, प्रदेश प्रभारी व संगठन सचिव भी मीटिंग में शिरकत करेंगे। मीटिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी। कार्यकारिणी सदस्यों को पिछले दिए गए कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के जुड़ाव तक का फीडबैक लिया जाएगा। 12 बजे पहला ब्रेक होगा। चाय के बाद दोबारा पार्टी की मीटिंग शुरू होगी, जो दो बजे तक चलेगी। खाने के बाद आखिरी सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री विजन 2019 को लेकर पार्टी की प्लानिंग कार्यकारिणी में रखेंगे।
विज्ञापन

---------
पूरा शहर भगवा रंग में, निगम प्रशासन ने की आंख बंद
भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग को लेकर पूरे शहर को भगवा रंग में रंग दिया है। पार्टी कार्यालय व अंबेडकर चौक से लेकर तिलियार तक स्ट्रीट लाइट पर भाजपा नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं। निगम के पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत होर्डिंग चयनित साइट पर ही लग सकते हैं। जबकि स्ट्रीट लाइट के पोल पर विज्ञापन या होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते। प्रदेश में भाजपा सरकार है। ऐसे में निगम भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग के होर्डिंग की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, सांड प्रकरण से लिया सबक
पुलिस ने तिलियार के कनवेंशन हॉल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले साल अगस्त 2017 में जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन सदस्यीय दौरे पर प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग लेने आए थे, तब स्वामी गोपालदास व उसके समर्थकों ने गौचरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही तिलियार के गेट के सामने मरा हुआ सांड डाल दिया था। भारी सिक्योरिटी के बावजूद सांड डालने से रोहतक पुलिस में हड़कंप मच गया था। तुरंत संत गोपाल दास को हिरासत में ले लिया और सांड को गेट के सामने से हटाया गया था। पुलिस अबकी बार कोई विरोध प्रदर्शन न हो, इसके लिए सक्रियता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed