{"_id":"5b4facc04f1c1b35748b5a3d","slug":"141531948224-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास होने पर हर साल मिलेंगे तीन-तीन लाख रुपये, मरीजों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास होने पर हर साल मिलेंगे तीन-तीन लाख रुपये, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी लाखन माजरा ने दी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्स की मान्यता के लिए परीक्षा
पास होने पर हर साल मिलेंगे तीन-तीन लाख रुपये, मरीजों को मिलेगी सुविधा
-16 व 17 जुलाई को गुवाहाटी व गुजरात से आए एक्सपर्ट ने किया निरीक्षण
-कायाकल्प रैंकिंग में आने पर पहले भी दो लाख रुपये ले चुकी है पीएचसी
फोटो सहित एसएनजे सात : पीएचसी लाखन माजरा में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की टीम।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीएचसी लाखन माजरा ने 16 व 17 जुलाई को दो दिवसीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्स की मान्यता के लिए परीक्षा दी। इस परीक्षा में पास होने पर स्वास्थ्य केंद्र को तीन साल तक तीन-तीन लाख रुपये नकद मिलेंगे। इस राशि को अधिकारी पीएचसी में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की बढ़ोतरी में लगा सकते हैं।
कंसल्टेंट व क्वालिटी प्रभारी डॉ. अर्श दीप कौर ने दावा करते हुए कहा कि पीएचसी एनक्यूएएस की हर परीक्षा में खरा उतरा है और उन्हें उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में भी पास होंगे। जल्द ही पीएचसी लाखन माजरा की प्रदेश में एक अलग पहचान होगी। दो दिन के लिए निरीक्षण करने आई टीम में जामनगर गुजरात व गुवाहाटी से डॉ. नलिनी आनंद और रिटायर्ड कर्नल एमएस जया लक्ष्मी ने दो दिन पूरी पीएचसी का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान पीएचसी के कार्य की सराहना की। पीएचसी पिछले दो साल से कायाकल्प प्रोग्राम की रैंकिंग में भी जिले में अव्वल रही है। इसके चलते अस्पताल को दो लाख रुपये की राशि भी प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि पीएचसी लाखन माजरा में छह बेड की सुविधा के साथ एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन व एक नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।