फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रक्षाबंधन पर बस चलाएंगे कुंडू

रक्षाबंधन पर बस चलाएंगे कुंडू

Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बस चलाएंगे कुंडू
फोटो सहित
विज्ञापन


छात्राओं के लिए रक्षाबंधन पर चार नई बस चलाएंगे कुंडू
: अजायब, मातो भेणी, भगवतीपुर व भाली से रोहतक तक चलेंगी बस
: पहले से चल रही हैं आठ बसें, अब संख्या होगी बारह
: कुंडू बोले, महम में होग रक्षाबंधन पर महापर्व, 21 हजार बहनों से राखी बंधवाने का रखा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुुंडू महम हलके के गांवों से रोहतक व महम पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए चार और नई बस रक्षाबंधन के पर्व से चलाएंगे। इसमें बस नंबर एक अजायब से चलकर मदीना, बहुअकबरपुर होते हुए रोहतक पहुंचेगी। दूसरी बस, मातो भेणी, भेणी महाराजपुर, भेणी भैरव, महम, बलंभा, खरकड़ा, मदीना से बहुअकबरपुर होते हुए रोहतक आएगी। तीसरी बस भगवतीपुर से शुरू होकर टिटोली और सुंदरपुर होते हुए रोहतक आएगी। जबकि चार नंबर बस भाली आनंदपुर से डोभ होते हुए रोहतक पहुंचेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए कुंडू ने यह जानकारी सोमवार को दी। भाजपा नेता ने बताया कि ग्रामीण अंचल की बेटियों को माता-पिता उच्च शिक्षा के लिए शहर भेजने से डरते थे, लेकिन उन्हाेंने आठ बस चलाई। जो हर रोज बेटियों को रोहतक लेकर जाती हैं और वापस लेकर आती हैं। इतना ही नहीं, रक्षाबंधन पर महम में महापर्व आयोजित किया जाएगा। पिछले साल 12000 बहनों ने बलराज कुंडू को राखी बांधकर सुरक्षा का वादा लिया था। इस बार 21,000 बहनों से राखियां बंधवाने का लक्ष्य रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed