फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2019 में टॉप 10 में आने का लक्ष्य

2019 में टॉप 10 में आने का लक्ष्य

Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
2019 में टॉप 10 में आने का लक्ष्य
फोटो सहित........
विज्ञापन

फ्लैग : सम्मान समारोह में बोले सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर
हेडिंग : स्वच्छता में 2019 में टॉप 10 में आने का लक्ष्य
: स्वच्छता के स्तर को बनाए रखें : डीसी
: सभी के सहयोग से संभव स्टार रेकिंग : वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि शहरवासियों के सहयोग और सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की बदौलत ही शहर की स्वच्छता रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई गई है। भाजपा की सरकार बनने के बाद से लेकर नगर में 24 घंटे कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता है। समाज के सभी वर्ग इसी प्रकार से स्वच्छता में अपना सहयोग देते रहे, ताकि नगर को देश के टॉप 10 शहरों में लाया जा सके। ग्रोवर ने कहा कि पौने तीन करोड़ रुपये खर्च करके नगर की बाहरी कॉलोनियों का विकास करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित खोखराकोट बस्ती में पानी, बिजली, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई गई। वे सोमवार शाम निगम व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बाक्स
स्वच्छता के स्तर को आगे बढ़ाएं : डीसी
डीसी डॉक्टर यश गर्ग ने कहा कि स्वच्छता के स्तर को शहरवासी न केवल बनाए रखें, बल्कि और आगे बढ़ाएं। तभी 10 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के सपने को साकार किया जा सकेगा। प्रदेश में दूसरे नंबर आना रोहतक नगर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

बाक्स
स्वच्छता स्टार रेटिंग सर्वे फरवरी 2019 में होगा : निगम आयुक्त
निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि फरवरी 2019 में होने वाले स्टार रेटिंग सर्वे में रोहतक को आगे ले जाने के लिए हर वर्ग को कार्य करना होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए डंपिंग केंद्रों की संख्या घटानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गीला व सुखा कूड़ा अलग-अलग करके उन्हें अलग-अलग कूड़ेदान में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नगर को पहले स्थान पर लाना चाहते थे-प्रदीप डागर
नगर निगम के पूर्व आयुक्त प्रदीप डागर ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्रयास था कि रोहतक नंबर एक स्थान पर आये। उन्होंने कहा कि कुछ पेरामीटर में तो रोहतक काफी आगे रहा। स्वच्छता के मामले में लोगों का अप्रत्याशित सहयोग मिला। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार बाल्मीकि व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

....
ये गणमान्य लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों व समुदाय के लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन नगर निगम के डीटीपी केके वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर महंत बाबा कपिल पुरी, बाबा कर्णपुरी, बाबा कालीदास, महंत सुखा सिंह, निगम के ब्रांड एंबेसडर गजेंद्र फौगाट, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश आहुजा व धर्मबीर शर्मा, राजेश सहगल, अनिल भाटिया, राजकमल सहगल, पार्षद जयकिशन शर्मा, विजय आर्य, मदन लाल कुरड़ा व अशोक खुराना, कर्नल राजेंद्र सुहाग, विकास रोहिल्ला, सूरजमल किलोई, राजरानी शर्मा, ज्योत्सना रोहिल्ला, राजेश लूम्बा, ईश्वर सिंघल, धीरज चावला, विकास बंसल, पंकज छाबड़ा, शिवादित्ता नात्थी, कर्णविग, कपिल नागपाल, गुलशन निझावन, राजेंद्र बंसल व ममता रानी के अलावा अधिकारियों में एसडीएम राकेश कुमार, शुगर मिल रोहतक के एमडी प्रदीप अहलावत, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार व निगम के एटीपी तिलकराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed