{"_id":"5afb54394f1c1bcf408b5a26","slug":"141526420537-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चंडीगढ़ में होगी सीएम से हड़ताली कर्मचारियों की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चंडीगढ़ में होगी सीएम से हड़ताली कर्मचारियों की बातचीत
Updated Wed, 16 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सीएम से आज होगी हड़ताली कर्मचारियों की मीटिंग
: शहरी निकाय प्रशासन ने भेजा नगर पालिका कर्मचारी संघ को बातचीत का न्यौता
: 10 सदस्यीय शिष्टमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री से
: हड़ताल के सातवें दिन, सफाई व्यवस्था चरमराई
: मांगों को पूरा करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं, सरकार की मानसिकता के ऊपर निर्भर : शास्त्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक सप्ताह से प्रदेश में चल रही शहरी निकाय विभाग के हड़ताली कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध टूटने की संभावना है। बुधवार को चंडीगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी संघ का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलेगा। मीटिंग में शहरी निकाय विभाग के निदेशक आनंद मोहन शरण दिल्ली के हरियाणा भवन में कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा देंगे। जबकि कर्मचारी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। मीटिंग में शहरी निकाय मंत्री कविता जैन व विभाग के राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहेेंगे।
शास्त्री ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि खुद सीएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत करेंगे। ऐसे में मांगों के पूरे होने की उम्मीद है। बकौल नरेश शास्त्री संघ ने सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन, ठेका प्रथा खत्म करने, न्यूनतम वेतन लागू करने, शिशु शिक्षा भत्ता दोगुणा करने सहित अन्य मांग रखी हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चन बताकर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन वे जानते हैं कि सरकार के सामने कोई अड़चन नहीं है, केवल मानसिकता का फर्क है। सरकार सकारात्मक मानसिकता के साथ कर्मचारियों के हितों के बारे में सोचे, तभी समाधान निकल पाएगा।