फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक : कलानौर चुनाव

रोहतक : कलानौर चुनाव

Mon, 14 May 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रोहतक : कलानौर चुनाव
फोटो सहित......
विज्ञापन

फ्लैग : कलानौर नगर पालिका में महिलाओं का दबदबा, 15 में से 8 वार्डों में रही विजय
हेडिंग : महिला पार्षद प्रवीण कुमारी, किरण बाला, रूबी व पिंकी में से एक के सिर पर सजेगा का प्रधान का ताज
प्रधान का पद एससी समुदाय की महिला पार्षद के लिए है आरक्षित, 86 प्रतिशत हुआ मतदान
वार्ड एक और वार्ड दो से लड़ रहे पति-पत्नी दोनों हारे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/कलानौर।
कलानौर नगर पालिका में महिला पार्षदों का दबदबा रहेगा। न केवल एससी समुदाय की महिला पार्षद नपा की प्रधान बनेगी, बल्कि रविवार को हुए चुनाव में 15 में से 8 वार्डों में महिलाओं ने बाजी मारी। कुर्सी की दौड़ में महिला पार्षद प्रवीण कुमारी, किरण बाला, रूबी व पिंकी शामिल हैं। अब चुने हुए पार्षद किसी एक में से नपा की नई प्रधान चुनेंगे।
रविवार को सुबह वोटिंग शुरू हुई। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय मिडिल स्कूल तथा आईटीआई सहित 15 वार्डों के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह नजर आया। दोपहर 12 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद 4 बजे तक कई मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। अंतिम 1 घंटे में प्रत्याशियों में एक-एक वोट डलवाने की होड़ लगी रही। कुल 85 प्रतिशत प्रतिशत मत पड़े। शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए करीब 200 पुलिस के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। चुनाव पर्यवेक्षक वीरेंद्र दहिया, एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह, डीएसपी रोहतास, थाना प्रभारी रमेश कुमार सभी मतदान केंद्रों का बारी-बारी से दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

---

ये बोले नेता
कलानौर नपा चुनाव में भाजपा समर्थकों ने जीत हासिल की है। 15 में से 10 के करीब भाजपा समर्थक जीतकर आए हैं। कलानौर में अबकी बार भाजपा समर्थक पार्षद प्रधान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा
...
कस्बे में कांग्रेस का लंबे समय से जनाधार रहा है। कांग्रेस के कई पार्षद जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वे अपने स्तर पर पता लगा रहे हैं। प्रधान कौन बनेगा, अभी कुछ नहीं कह सकते।
रेनू डाबला, मेयर एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed