फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   होप

होप

Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
होप
फोटो
विज्ञापन


होप केंद्र की नन्ही ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
श्रीलंका के कोलंबो में साउथ एशियन जूनियर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
होप पुनर्वास केंद्र की खिलाड़ी नन्ही ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन जूनियर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। नन्हीं की इस उपलब्धि पर होप केंद्र व उसके परिजनों ने खुशी जताई है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के महासचिव डॉ. ललित भानोत ने भी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ी नन्ही को पदक जीतने पर बधाई दी।

केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि खिलाड़ी नन्ही ने कोलंबो में पांच मई से शुरू हुई इस अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 62.06 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ को पूरा कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि होप केंद्र के खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। नन्ही ने गत दिवस कोयंबटूर में आयोजित जूनियर फेडरेशन कप के दौरान 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक भी जीता है। वहीं दूसरी खिलाड़ी अमित कौर ने भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में इंग्लैंड के रॉबर्ट गॉर्डन क्रीसी का विशेष योगदान रहा है। उनके निर्देशन में नन्ही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर मुकाबले की तैयारी की। स्थानीय कोच राजेश ने भी बेहतर प्रशिक्षण दिया। होप केंद्र पर बेहतर प्रशिक्षकों और फिजियोथैरेपी सुविधा से खेल प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। वहीं पैरा खेल प्रतिभाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाओं की बदौलत ही केंद्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed