{"_id":"5ada5a0f4f1c1b042e8b4914","slug":"141524259343-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने उठाई पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने उठाई पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटा : वीएस 6
कॉलेजों के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने उठाई पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा एडेड कॉलेज नोन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने परीक्षा के दौरान मिलने वाला पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग उठाई है। पारिश्रमिक नहीं बढ़ने पर गघ्ैर शिक्षक कर्मचारियों ने ड्यूटी का विरोध करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एमडीयू कुलपति को अपना शिकायती पत्र दी है।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दिमाना ने अपनी शिकायत में कहा है कि सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान गैर शिक्षक कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियां रहती हैं। परीक्षाएं करवाने के समय लिपिकों का मानदेय बढ़ाया जाए। कुछ वर्ष पूर्व सेंट्रल क्लर्क को सीटिंग प्लान, टाईपिंग व स्टेशनरी का बिल भी पास किया जाता था। अब वह नहीं दिया जा रहा है। उसे फिर से शुरू किया जाए। इसी प्रकार दफ्तरी को विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवाने के लिए 40 रुपये प्रति पैकेट व प्रति सेशन के हिसाब से बिल पास किया जाता है। उसका शुल्क भी बढ़ाया जाए। पैकेट की बजाए कापियों के हिसाब से उसका बिल पास किया जाए।
परीक्षाओं को करवाने के लिए गोपनीय कट लिस्ट परीक्षा केंद्र पर महज कुछ घंटे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। इससे अधिक छात्र होने पर परेशानी होती है। इसलिए दो या तीन दिन पहले कट लिस्ट कालेजों में सेंटर पर उपलब्ध करवाई जाए। पिछले सत्र के दौरान वीसी व परीक्षा नियंत्रक से मिले थे। उस समय भी उन्होंने इन मांगों को गंभीरता से पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद इस ओर कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों की मांगें पूरा नहीं हुई तो एडेड कॉलेजों का नोन टीचिंग स्टाफ परीक्षा ड्यूटी नहीं देगा।