फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अभय चौटाला आफिस में

अभय चौटाला आफिस में

Sun, 17 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला आफिस में
एसवाईएल मुद्दे को लेकर इनेलो रविवार से फिरे छेड़ेगी अभियान
विज्ञापन

प्रदेश को पांच जोन में बांट कर हो रही है बैठक
जनवरी माह में दिल्ली कूच करेगी हरियाणा की जनता
किसानों के हित के लिए ट्रैक्टर को व्यवसायिक वाहन में न शामिल करने के लिए संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला शनिवार को अमर उजाला पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदेश में चल रही राजनैतिक गतिविधियों से लेकर आम जनता के लिए पानी की लड़ाई व किसानों के हितों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को कोमा में जाने की बात कही। पेश उनसे बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल: नये साल पर प्रदेश की जनता को क्या तोहफा देंगे।
जवाब: प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। एसवाईएल मुद्दे पर वह सोमवार से प्रदेश स्तर पर अभियान छेड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश को पांच जोन में बंटा गया। जहां पर वह खुद जा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इनेलो जनवरी माह में दिल्ली में एक बहुत बड़ी रैली करेगी। जिसमें प्रदेश की जनता शामिल होगी।
विज्ञापन


सवाल: पानी को लेकर क्या है समस्या।
जवाब: प्रदेश की जनता को अगर पानी न मिला तो 60 से 65 प्रतिशत जमीन बंजर हो जाएगी। बोरिंग का पानी पीने से लोग परेशान हो रहे हैं। टोहाना से लेकर रानियां तक लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : प्रदेश में अभी पानी की क्या है व्यवस्था।
जवाब: प्रदेश में घग्गर नदी व यमुना नदी के पानी की आपूर्ति हो रही है। उसमें इतना केमिकल है कि वह पीने योग्य नहीं है।

सवाल: ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन में शामिल करने के बाद क्या रणनीति होगी।
जवाब: हरियाणा किसानों का प्रदेश है। किसानों की महिलाएं व बच्चे भी खेत में ट्रैक्टर चलाते हैं। व्यावसायिक वाहन में शामिल करने पर किसान पर डेढ़ लाख से अधिक का भार बढ़ जाएगा। इसके चलते वह इसका विरोध करते हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिल चुके हैं। जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इसे व्यवसायिक वाहन की परिधि से बाहर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed