फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम की दुकान मालिकाना हक..

नगर निगम की दुकान मालिकाना हक..

Thu, 23 Nov 2017 03:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की दुकान मालिकाना हक..

विज्ञापन


नगर निगम की दुकान का मालिकान हक मिलने से बढ़ेगा कारोबार
- कलेक्ट्रेट रेट पर रजिस्ट्री कराने पर नगर निगम के राजस्व में होगी बढ़ोत्तरी
- 677 दुकानों में 150 दुकान है 500 किराये की परिधि में
- नगर निगम का चल रहा है सर्वे

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कैबिनेट की बैठक में नगर निगम की दुकानों पर 20 साल से बैठे लोगों को मालिकाना हक मिलने से व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। उनका मानना है कि मालिकाना हक मिलने से एक ओर जहां कारोबार क रने में तेजी आएगी वहीं दूसरी ओर नगर निगम को राजस्व का लाभ होगा।
नगर निगम के पास कुल 677 दुकान हैं। जो विभाग किराये पर आवंटित कर रखा है। इसमें से 150 दुकान ऐसी है। जिस पर किराया 500 रुपये तक का है। जो कैबिनेट के फैसले के बाद उसकी परिधि में आती है। कैबिनेट की बैठक में यह मुद्दा रखे जाने के बाद ही विभाग की ओर से इस पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान पता चला है कि बहुत सी दुकान ऐसी है। जिस पर लोग 20 साल से बैठे हैं। लेकिन कागज पर दुकान और किसी के नाम हुई है। इस अड़चन के चलते उनको इसका लाभ नहीं
विज्ञापन

मिल पाएगा। शहर में इंदिरा मार्केट, पालिका बाजार अन्य स्थानों पर नगर निगम की दुकान है। कारोबारियों का कहना है कि मालिकाना हक मिलने के बाद उस दुकान पर बैंक लोन कर देगी। जो कारोबार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी जाने..

: नगर निगम में कुल 677 दुकान है। जिसे किराये पर दिया है।
: विभाग कर रहा है सर्वे कुल 150 दुकान 500 रूपये प्रतिमाह किराये के नीचे हैं।
: मालिकाना हक मिलने से कारोबारियों कलेक्ट्रेट रेट से पैसे का भुगतान करना होगा।

बयान..
मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री के सामने पूरे प्रदेश केे कारोबारियों ने इस समस्या को रखा था। जिस पर कैबिनेट की बैठक में फैसला लिये जाने के लिए सरकार बधाई की पात्र है।
गुलशन निझावन महासचिव व्यापार मंडल रोहतक।

देर आए दुरुस्त आए

यह मुद्दा कांग्रेस सरकार के समय में उठाया गया। सरकार न इस पर तीन साल फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को व्यवसाय में काय
गुलशन डंग व्यापारी नेता रोहतक।

कारोबार को मिलेगा बल

नगर निगम की दुकानों का मालिकाना हक उन्हें बहुत पहले मिलना चाहिए था। सरकार ने यह फैसला करने में इतने समय गवा दिया। मालिकाना हक मिलने के बाद बैंक से लेकर अन्य जगह पर व्यापारी का कद बढ़ेगा।

बिट्टू सचदेवा प्रधान किला रोड़ व्यापार मंडल रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed