फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कम संसाधनों के जिले की प्रगति के लिए किए प्रयास : मनोहर लाल

कम संसाधनों के जिले की प्रगति के लिए किए प्रयास : मनोहर लाल

Mon, 16 Oct 2017 02:15 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
कम संसाधनों के जिले की प्रगति के लिए किए प्रयास : मनोहर लाल
कम संसाधनों के जिले की प्रगति के लिए किए प्रयास : मनोहर लाल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत सीएम मनोहर लाल ने शनिवार देर शाम लघु सचिवालय सभागार में तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें दादरी जिला प्रशासन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यहां के उपायुक्त विजय सिद्प्पा सहित सभी विभागों के अधिकारी कम संसाधन होने के बावजूद जिला की प्रगति और उन्नति के लिए सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने लोहारू जल सेवा मंडल, महेंद्रगढ़ जल सेवा मंडल व मेकेनिकल विंग के अधीक्षक अभियंताओं को दादरी, बाढड़ा व लोहारू क्षेत्र में नहरों की मरम्मत कर इनकी क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए। बैठक में सीएम ने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता को सभी औपचारिकताएं पूरी कर बौंदकलां में फसल खरीद केंद्र की स्थापना जल्द से जल्द करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल ने रूदड़ौल गांव में गो संवर्धन केंद्र स्थापित करने के लिए पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतबीर मोठसरा को निर्देश जारी किए ।

सीएम ने पंचायत विभाग में स्टाफ की समस्या को देखते हुए दादरी में जल्द एक और बीडीपीओ व अन्य कर्मचारी नियुक्त करने के आदेश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने नवगठित दादरी जिला के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जिला प्रशासन और विधायक से विचार विमर्श करके ही घोषणाओं पर काम करें। सांसद धर्मबीर सिंह के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने गांव रानीला के जलघर को लोहारू कैनाल से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में झोझू में मिनी बस स्टैंड बनाने के मामले में विधायक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा जमीन उपलब्धता नहीं होने के कारण इस योजना को बदलने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन झोझू में मिनी बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारी इस मामले में विधायक से मिलकर जमीन उपलब्ध करवाएं और झोंझू में मिनी बस स्टैंड का ही निर्माण करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर झांझड़िया को निर्देश दिए कि गांव आदमपुर से झोझू कलां तक सुंदर सड़क मार्ग का निर्माण करवाया जाए। इस दौरान सीएम मैट्रिक व बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के लिए शिक्षा विभाग की भी प्रशंसा की। बेसहारा पशुओं के लिए बनाई गई नंदीशालाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने विधायक सुखविंद्र सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा से कहा कि जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व आम नागरिकों के सहयोग से इनका संचालन सुचारू रूप से किया जाए। पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलबीर वर्मा को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल भराव वाले गांवों में तरल कचरा प्रबंधन के प्लांट स्थापित किए जाएं। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बलाली गांव में वातानुकूलित कुश्ती हॉल बनवाने के लिए सवा दो करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि एक कमेटी ने राई स्पोर्ट्स स्कूल के हॉल का दौरा कर बलाली में अत्याधुनिक कुश्ती हाल बनाने की रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर हॉल का डिजाइन तैयार किया गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को सीएम विंडो, बेटी बचाओ बेटी पढाओ व विकास कार्यों के बारे में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल, एसडीएम ओमप्रकाश, नगराधीश मनीष फौगाट, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश हुड्डा, सुशासन सहयोगी प्रमोद रतूड़ी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed