फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आदमपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

आदमपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
आदमपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव अटेला स्थित नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बुधवार को दादरी जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में सब जूनियर जिला स्तरीय द्वितीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। इनमें से लड़कों की 56 टीमें व लड़कियों की आठ टीमें शामिल रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा कबड्डी संघ प्रदेश प्रधान विजय प्रकाश ने रिबन काट कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। वहीं हरियाणा कबड्डी संघ के चीफ सेलेक्टर सुल्तान सिंह चहल व स्कूल निदेशक दयाचंद ढिल्लो भी प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला कबड्डी संघ प्रधान योगेश इमलोटा ने बताया कि प्रतियोगिता में काफी रोचक मुकाबले हुए। लड़कों का प्रथम सेमीफाइनल आदमपुर व भगवान सिंह कबड्डी क्लब मोरवाला के बीच हुआ। इसमें आदमपुर की टीम विजेता रही।

दूसरा सेमीफाइनल मंदोला व अटेला के बीच हुआ और इसमें मंदोला के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। आदमपुर व मंदकेला की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस कड़े मुकाबले में आदमपुर की टीम ने एक अंक से जीत हासिल की। द्वितीय स्थान मंदौला व तृतीय स्थान भगवान सिंह कबड्डी क्लब मोरवाला एवं अटेला की टीमों ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला रानीला व कालूवाला और कमोद व आदमपुर के बीच हुए। खिताबी भिड़ंत कालूवाला व आदमपुर के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले के बाद कालूवाला की टीम पहले स्थान पर रही। द्वितीय स्थान आदमपुर और तृतीय स्थान रानीला व कमोद की टीमों ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपप्रधान कृष्ण रानीला, सचिव सतीश सांगवान, सह सचिव प्रवीन कालीरमन, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट विकास कोच, सत्यवान कोच, कोच धीरज पिलानियां, जेपी छिल्लर, रामकिशन पांडवान, जय सिंह कोच आदि जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed