फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Tue, 27 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
ईद पर सोमवार को मुस्लिम भाइयों ने विभिन्न मस्जिदों पर नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। सोमवार को रेलवे रोड स्थित मदीना मस्जिद, गुडियानी की ईदगाह, मोहल्ला राजीव नगर स्थित पीरबाबा वाली मस्जिद, मुफ्तिवाड़ा स्थित जामा मस्जिद और खोल गांव सहित विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे गले लगकर ईद की मुबारक बाद दी।

मस्जिदों में इमाम ने बताया कि रमजान माह और ईद शरीर की शुद्धि के साथ आत्मा की शुद्धि भी करते हैं। महीने भर रोजा रखना जीवन में संयम करना सिखाता है। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद को पवित्र कुरान के रूप में अल्लाह के संदेश प्राप्त हुए थे। इस पाक महीने में जन्नत के रास्ते खुले होते हैं और जहन्नुम नसीब नहीं होती। अन्य समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पीरबाबा मोहम्मद हुसैन, इमाम मौलवी इस्माइल, पूर्व इमाम रमजान खान, मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान, सलामुद्दीन चौहान, पप्पू खान, गुगन खान, सलीम खान एडवोडेट, जावेद, मनहाज, इस्माइल, शकील, परवेज, अनिल, सूबे खान, नवीन खान, सुल्तान खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed