{"_id":"6217d6350c9f4820b66bb6de","slug":"1400-policemen-over-the-age-of-35-there-will-be-complete-health-check-up-rohtak-news-rtk639395557","type":"story","status":"publish","title_hn":"1400 पुलिसकर्मियों की उम्र 35 पार, होगी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1400 पुलिसकर्मियों की उम्र 35 पार, होगी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
रोहतक। जिला पुलिस के आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी 35 साल की उम्र से पार हैं, जिनके स्वास्थ्य की पुलिस प्रशासन संपूर्ण चिकित्सा जांच करवाएगा। गृह मंत्रालय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। वीरवार को डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह ने इसके लिए पीजीआईएमएस के डीएमएस संदीप कुमार से मुलाकात की। सोमवार से पीजीआई में अल्ट्रासाउंड व रक्त जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
प्रदेश सरकार की तरफ से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया गया है। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 35 साल या इससे अधिक है। उनके स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच करवाई जाए। साथ ही एक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। जब भी पुलिसकर्मी एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर होकर जाएंगे, ऑनलाइन ही आला अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य का विभाग से ब्योरा मिल जाएगा। उसी आधार पर पुलिसकर्मियों से ड्यूटी ली जा सकेगी।
सिविल अस्पताल में आ रही दिक्कत, पीजीआई का रुख करना पड़ा
पुलिस प्रशासन की तरफ से अब तक 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की सिविल अस्पताल में जांच पड़ताल करवाई गई है, लेकिन रक्त जांच में दिक्कत आ रही है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड व रक्त जांच पीजीआई में करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
10 से ज्यादा टेस्ट करवाए जा रहे
पुलिस विभाग की हेल्थ विंग कर्मचारियों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच के लिए 10 से ज्यादा टेस्ट करवा रही है। इसमें बीपी, शुगर, ईसीजी, छाती के एक्सरे, आंख, नाक व कान की जांच, लीवर, किडनी से लेकर पेट का अल्ट्रासाउंड व अन्य टेस्ट भी शामिल हैं।
वर्जन-
पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग के आला अधिकारी बेहद गंभीर हैं। 35 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों की चिकित्सा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिसकर्मियों को अल्ट्रासाउंड के लिए पीजीआई जाना होगा, जबकि रक्त जांच के लिए सैंपल विभाग की हेल्थ विंग पीजीआई भेजेगी या पीजीआई के डॉक्टरों की टीम पुलिस लाइन आएगी।
- हरेंद्र सिंह, इंचार्ज हेल्थ विंग, जिला पुलिस लाइन