फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जितवाएंगे रोहतक में भाजपा को

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जितवाएंगे रोहतक में भाजपा को

Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जितवाएंगे रोहतक में भाजपा को
धनखड़ बनाएंगे रोहतक में भाजपा की जीत का फॉर्मूला
विज्ञापन

- भाजपा लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की मीटिंग में फैसला
- प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने सीएम व लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की मीटिंग ली
- पार्टी ने प्रदेश में विधानसभा की 66 से 70 व लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य
- आठ जुलाई को होगी प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग, बूथ प्रबंधन मजबूत व सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर रहेगा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाजपा ने लोकसभा की सभी 10 और विधानसभा की प्रदेश में 66 से 70 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर जिले का प्रभारी प्रदेश के वरिष्ठ नेता को बनाया गया है। रोहतक जिले की कमान कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को सौंपी गई है। साथ ही चुनाव रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए 8 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई है।
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि शनिवार को गुरुग्राम में भाजपा लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और लोकसभा चुनाव देखरेख समिति पदाधिकारियों के साथ पांच घंटे लोकसभा व विधानसभा चुनाव रणनीति पर चिंतन किया। मीटिंग में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 और विधानसभा चुनाव में 66-70 विधानसभा सीट जीतने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बराला को कैथल व पंचकूला की जिम्मेदारी
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को कैथल और पंचकूला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ट को करनाल और सोनीपत, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पलवल और नूंह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को रेवाड़ी, केंद्रीय मंत्री को बीरेंद्र सिंह हिसार, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव को भिवानी और झज्जर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को गुरुग्राम, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को जींद, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पानीपत, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ को रोहतक, सांसद रतन लाल कटारिया को यमुनानगर, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया को फतेहाबाद और सिरसा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल को अंबाला और कुरुक्षेत्र, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीटिंग में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और सोशल मीडिया पर जोर रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed