{"_id":"5b1c43284f1c1bb06e8b733b","slug":"131528578856-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड पर 52 लाख गए पानी में, सड़क धंसी, डेढ़ घंटे में निकला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड पर 52 लाख गए पानी में, सड़क धंसी, डेढ़ घंटे में निकला पानी
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला रोड पर 52 लाख गए पानी में, सड़क धंसी, डेढ़ घंटे में निकला पानी
: प्रधान की दुकान में भरा पानी, बोले पहले से ज्यादा बढ़ गई मुसीबत
: निगम ने 3 मई को सीएम के दौरे से पहले आनन-फानन में बनाई थी सड़क व ड्रेनेज सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीएम के रोड से शो से ठीक पहले आनन-फानन में किला रोड पर सड़क बनाकर बनाया गया ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है। 50 एमएम बारिश के चलते बाजार के प्रधान बिट्टूू सचदेवा सहित आधा दर्जन दुकानों में पानी भर गया, वहीं पीर वाली गली के पास बनी सड़क धंस गई। बारिश का पानी भी डेढ़ घंटे बाद निकला।
प्रधान बिट्टूू सचदेवा ने बताया कि निगम ने 3 मई को सीएम के रोड शो से पहले 52 लाख से बाजार का सौंदर्यीकरण किया था। इसमें न केवल नए सिरे से नाले बनाए गए, बल्कि नया ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और कारपेट की सड़क बनाई गई। शनिवार हुई बारिश के चलते बाजार में डेढ़ फीट तक पानी भर गया। नाला बंद होने के कारण गंदगी सड़क के बीचोंबीच आ गई। दुकानों में पानी भर गया। पहले जहां पानी 25 मिनट में निकल जाता था, अब डेढ़ घंटे में पानी निकला है। इस तरह व्यापारियों को फायदा की जगह नुकसान उठाना पड़ा है। सड़क समतल न होने के कारण जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है।