फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट महासम्मेलन आज, आठ सूत्री प्रस्ताव पास करेगा समाज

जाट महासम्मेलन आज, आठ सूत्री प्रस्ताव पास करेगा समाज

Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जाट महासम्मेलन आज, आठ सूत्री प्रस्ताव पास करेगा समाज
फोटो सहित.........
विज्ञापन


फ्लैग : जसिया में जाट महासम्मेलन आज, मलिक ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले
हेडिंग : जाटों के साथ सरकार खेल रही डबल गेम, आठ सूत्री प्रस्ताव से देंगे जवाब

: आंदोलन कैसे चलाएं, हाथ उठाकर समाज लेगा फैसला
: प्रशासन अलर्ट, डीसी ने लगाई जिले में धारा 144
: 42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात, 20 जगह लगाए जाएंगे नाके

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को जसिया में जाट महासम्मेलन होगा, जिसमें जाट समाज दोबारा आंदोलन कैसे चलाया जाए, इसको लेकर फैसला लेगा। शुक्रवार को जसिया सम्मेलन की तैयारियां लेने पहुंचे जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जाट समाज के साथ डबल गेम खेल रही है। एक तरफ समाज को आरक्षण देने का भरोसा देती है, दूसरी तरफ भिवानी के रामबीर सैनी से आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर करवा देती है। उन्हें पता लगाया है कि उक्त व्यक्ति चाहे सीधे तौर पर भाजपा या आरएसएस से नहीं जुड़ा, लेकिन कहीं न कहीं पार्टी से जुडे़ लोगों का रिश्तेदार है। सरकार के रवैये समाज में रोष है। जसिया में शनिवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूरे प्रदेश से कार्यकारिणी सदस्य व समाज के लोग और मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी व राजस्थान की इकाई के पदाधिकारी भाग लेेंगे।

8 सूत्री एजेंडे पर लेंगे हाथ उठाकर सहमति
मलिक ने बताया कि सम्मेलन में आठ सूत्री एजेंडा पास किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों से सहमति ली जाएगी। आंदोलन कैसे चलाया जाए। इसमें धरना-प्रदर्शन, असहयोग आंदोलन, दिल्ली कूच सहित कई अन्य विकल्प भी हैं। अभी उन्हें उजागर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सवा दो एकड़ में टेंट, नहीं लगेंगी कुर्सी
सम्मेलन के लिए आयोजकों ने दो एकड़ करीब जगह में टेंट लगाया है, जहां कुर्सी नहीं लगाई जाएंगी। दरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्मी से बचने के लिए 200 वाटर फैन लगाए जाएंगे। आम लोगों के लिए खाने की बजाए चाय-पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने लगाई धारा 144, जानमाल की सुरक्षा से समझौता न करें अधिकारी
जसिया में जाट महासम्मेलन को देखते हुए डीसी डाक्टर यश गर्ग और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मीटिंग ली। डीसी ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाएं रखना तथा जान-माल की सुरक्षा करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अधिकारी ड्यूटी के दौरान जान माल की सुरक्षा के लिए कानून के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करें।

पूरी कार्रवाई की होगी वीडियो : एसपी
वहीं, मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपने विवेक व सूझबूझ के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि जब जानमाल की सुरक्षा का मामला सामने आ जाता है तो उस स्थिति में कार्यवाही करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर नाके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व शस्त्रधारी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जानमाल की हानि को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। स्थिति पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग में एसीयूटी विशाल मीणा, सीटीएम महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीएम महम दलबीर फौगाट, चीनी मिल के एमडी प्रदीप अहलावत, हुडा की ईओ गायत्री अहलावत, ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मकसूद अहमद, डीएसपी नारायण चंद, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, गजेंद्र सिंह, रोहताश सिंह, डाक्टर रविंद्र, सतबीर सिंह, राम सिंह, कृष्ण कुमार, पृथ्वी सिंह व ताहिर हुसैन तथा डीआरओ ब्रह्मप्रकाश, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, तहसीलदार गुलाब सिंह, डीडीए रोहताश सिंह व एसई बिजली निगम एसके बंसल भी मौजूद रहे।

42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
जाट महासम्मेलन के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, एसडीएम महम दलबीर फौगाट, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार, चीनी मिल रोहतक के एमडी प्रदीप अहलावत, डीआरओ रोहतक ब्रह्मप्रकाश, डीडीपीओ अरविंद मलिक, यमुना जल सेवाएं के एसई संजीव राठी, काडा के एसई एसपीएस दलाल व विजिलेंस रोहतक के एसई सुनील हुड्डा, तहसीलदार रोहतक गुलाब सिंह, तहसीलदार सांपला सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, पीडब्लयूडी बीएंडआर के एसडीओ विजय दलाल, नायब तहसीलदार पवन कुमार, बीडीपीओ राजपाल सिंह, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, एसई बिजली निगम एसके बंसल, एसईपीडब्लूडी बीएंडआर बलराज सिंह, एक्सईएन जेएलएन अरूण मुंझाल, एक्सईएन एचएसएएमबी राजेंद्र शर्मा, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल संजीव जोहर, एक्सईएन सांपला जल सेवा अनिल सबरवाल, डीके आहुजा, अशोक बंसल, रामनिवास, विनय कुमार, एचएस सांगवान, केके धनखड़, कुलदीप कादयान, अशोक कुमार, बीएस हुड्डा, रोहताश सिंह, ओपी राणा, नवीन देशवाल, उदयभान सांगवान, सुशील गर्ग, वीरेंद्र सांगवान, मनदीप गुलिया, शमशेर मलिक, अजय कुमार, दलबीर सिंह व गायत्री अहलावत शामिल है।


20 जगह लगेंगे नाके, पुलिस रहेगी तैनात
पुलिस की तरफ से जाट महा सम्मेलन कोे देखते हुए 20 जगह नाके लगाए जाएंगे। होटल मैनेजमेंट संस्थान दिल्ली रोड के समीप, जेएलएन नहर सोनीपत रोड, सेक्टर एक देवीलाल पार्क, महेंद्रा मॉडल स्कूल सोनीपत रोड, लाढोत चौक नजदीक राजीव गांधी खेल स्टेडियम, झज्जर बाईपास, आईडीसी मोड़ भिवानी रोड, कच्चा चमारिया रोड नजदीक टाटा मोटर एजेंसी, कच्चा चमारिया रोड आउटर बाईपास, जींद बाईपास चौक, गोहाना बाईपास नजदीक कुंडू फार्म, नया बस स्टैंड, दिल्ली बाईपास चौक, वीटा मिल्क प्लांट के समीप, सुखपुरा चौक, हिसार बाईपास चौक, ड्रेन नंबर आठ हिसार रोड, पुरानी चीनी मिल के पीछे जींद रोड, आउटर सुनारिया बाईपास चौक व पहरावर मोड़ नजदीक आरओबी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed