फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सोनीपत के ड्राइवर की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

सोनीपत के ड्राइवर की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Wed, 02 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के ड्राइवर की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
सोनीपत के ड्राइवर की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन

हिसार।
सोनीपत जिले के गांव धनाना के ड्राइवर 38 वर्षीय संजय कुमार की तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव बरवाला एरिया में ज्ञानपुरा-पनिहारी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। नौ टन सरिये लदे ट्रक और क्लीनर नवीन का कुछ अता-पता नहीं है। परिजनों का कहना है कि लूट के इरादे से हत्या की गई है। बरवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत के गांव धनाना के महाबीर शर्मा ने बताया कि उसका भतीजा संजय बहादुरगढ़ के रणबीर सिंह के ट्रक पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। वह रविवार को घर से आया था। वह उचाना निवासी क्लीनर नवीन के साथ रात को लुधियाना से नौ टन सरिया भरकर रोहतक के लिए चला था, लेकिन रोहतक पहुंचा नहीं। बरवाला थाना पुलिस ने मृतक के मोबाइल में फीड नंबर के आधार पर उनके परिचित पंजाब में तैनात डीएसपी सतीश कुमार से संपर्क कर पूछा कि जिस नंबर से आपके पास कॉल की है। वह मोबाइल नंबर किसका है। तब डीएसपी ने माजरा जानकर वह नंबर धनाना के संजय का बताया। फिर उन्होंने फोन पर परिजनों को सूचित कर बशरवाला पुलिस से संपर्क करने को कहा। परिजन फोन पर बरवाला पुलिस से संपर्क कर ज्ञानपुरा-पनिहारी के बीच पहुंचे तो सड़क के किनारे झाड़ियों में संजय का शव पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर तेज धारदार हथियार की चोट के निशान थे और एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। महाबीर ने बताया कि संजय शादीशुदा था और दो बेटी व एक बेटे का पिता था। बरवाला थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन की टीम ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि नौ टन सरिये लदे ट्रक और क्लीनर नवीन का कुछ अता-पता नहीं है। ट्रक में लदे सरिया की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। ट्रक में नौ टन सरिये के अलावा करीब 50 हजार की नकदी थी। संजय के कब्जे से मोबाइल फोन और 20 रुपये बरामद हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। बरवाला थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खनौरी टोल से रात 12.52 बजे निकला ट्रक
परिजनों के छानबीन करने पर पता चला है कि संजय और नवीन पातड़ा-खनौरी टोल प्लाजा से सोमवार रात गुजरे हैं। टोल पर्ची पर रात 12.52 बजे का टाइम डला है। खनौरी से रोहतक जाने वाले वाहनों के लिए बरवाला एरिया में आना जरूरी नहीं। वे बरवाला एरिया में आए बगैर रोहतक जा सकते हैं। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ड्राइवर के मर्डर के संबंध में अज्ञात पर हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। ट्रक और क्लीनर का पता लगाया जा रहा है।
-देवेंद्र सिंह नैन, एसएचओ बरवाला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed