{"_id":"5a259efe4f1c1baf678bfbef","slug":"131512414974-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल फिल्म के किरदारों की रियल कहानी जानने आज चीन से चौधरीवास पहुंचेगा शिष्टमंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल फिल्म के किरदारों की रियल कहानी जानने आज चीन से चौधरीवास पहुंचेगा शिष्टमंड
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
देश-विदेश में हजारों करोड़ रुपये का बिजनेस और धूम मचाने वाली फिल्म दंगल के रियल हीरो पहलवान महाबीर फौगाट का जलवा चीन में अपनी चमक बिखेर रहा है। इस धाकड़ परिवार की गीता-बबीता के पहलवानी जौहर दिखाने के लिए इस फिल्म को चीन में चाइनीज भाषा में रिलीज किया गया था। दंगल फिल्म ने चीन में हॉलीवुड सुपर स्टार जैकी चेन का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस में नए कीर्तिमान स्थापित किए और भारत की अपेक्षा चीन के इतिहास में 1500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया। दंगल के रियल हीरो पहलवान महाबीर फौगाट के जीवन में संघर्ष और बेटियों को पहलवान बनाने की पूरी पटकथा जानने के लिए चीन का एक शिष्टमंडल पांच दिसंबर को चौधरीवास के हिंदू पब्लिक स्कूल में पहलवान महाबीर फौगाट के नाम से चल रही खेल नर्सरी में खुद पहलवान फौगाट से रूबरू होने पहुंच रहा है। हरियाणा की मिट्टी के पहलवानी जज्बे और बेटियों के जोश से प्रभावित चीन का यह शिष्टमंडल खेल नर्सरी में न केवल नन्हे पहलवानों को तैयार करने की कला जानेगा, बल्कि पहलवान महाबीर फौगाट से गुर भी सीखेगा। चीन के इस शिष्टमंडल के चौधरीवास पहुंचने की खबर के बाद उत्साहित स्कूल प्रशासन ने विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। दंगल हीरो से मिलने आ रहे इन विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी स्कूल प्रशासन देशभर में मशहूर राज्य के देसी व्यंजनों से करेगा।
पहलवान महाबीर फौगाट के जीवन संघर्ष व गीता-बबीता की पहलवानी से प्रभावित होकर बॉलीवुड सुपरस्टार आमीर खान ने फिल्म दंगल का निर्माण किया। इसमें गीता और बबीता के अलावा पहलवान महाबीर फौगाट को पूरे देश में न केवल अलग पहचान मिली, बल्कि उनकी छवि पूरी दुनिया में बेटियों के मामले में रोल मॉडल बनकर उभरी। देशभर में इस फिल्म ने करीब साढे़ सात सौ करोड़ का कारोबार किया, लेकिन इस रियल स्टोरी को जब चीन में चाइनीज भाषा में रिलीज किया तो यह फिल्म लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गई।
फौगाट फैमिली की चीन में भी धूम
फिल्म दंगल की फेम गर्ल गीता-बबीता और पहलवान महाबीर फौगाट की कहानी को न केवल भारत में, बल्कि चीन में भी सराहा गया। दंगल फिल्म के बाद फौगाट फैमिली की बढ़ते फैन फॉलोअर्स देखते हुए चीन ने भी इस फिल्म को चाइनीज भाषा में रिलीज कर डाला।
विज्ञापन
चाइनीज आज रूबरू होंगे फौगाट फैमिली से
लंबे समय से फौगाट फैमिली से मिलने से उत्साहित चाइनीज शिष्टमंडल लगातार फौगाट परिवार के संपर्क में था, लेकिन किन्हीं कारणों से तालमेल नहीं बन रहा था। इंटरनेट पर हिंदू पब्ल्कि स्कूल चौधरीवास में खुली खेल एकडेमी के बारे में पता लगने पर उन्होंने स्कूल के निदेशक अजय चाहर से संपर्क साधा। इसके बाद चीन के इस शिष्टमंडल का फौगाट फैमिली से मिलने का सपना साकार हो सका।
देसी व्यंजनों से होगा स्वागत : चाहर
स्कूल के निदेशक अजय चाहर ने बताया कि उनके स्कूल में चली रही पहलवान महाबीर फौगाट खेल नर्सरी में चाइनीज शिष्टमंडल की हरियाणा के देसी व्यंजनों से मेहमाननवाजी की जाएगी।
दंगल फिल्म के किरदारों की रियल कहानी जानने
आज चीन से चौधरीवास पहुंचेगा शिष्टमंडल
हिंदू स्कूल प्रशासन स्वागत के लिए तैयार, देसी व्यंजनों से होगी मेहमाननवाजी