{"_id":"59d3fd6d4f1c1b65548b5909","slug":"131507065197-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की संख्या में हेराफेरी की होगी जांच, आयुक्त ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की संख्या में हेराफेरी की होगी जांच, आयुक्त ने दिए आदेश
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पहरावर की निजी गोशाला और नगर निगम के बीच गोवंश की संख्या में हेराफेरी को लेकर चल रहे विवाद की अब जांच होगी। निगम आयुक्त प्रदीप कुमार न केवल जांच के आदेश दिए, बल्कि सभी गोशालाओं में मौजूद गोवंश की टेगिंग के लिए कहा है। इसमें निगम की गोशाला में आई उन गायों की भी टेगिंग होगी, जो निजी गोशाला की ओर से भेजी गई हैं। साथ ही डीसी अतुल कुमार को पत्र लिखकर पालतू गाय सड़क पर छोड़ने पर पशु मालिक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की है।
मंगलवार सुबह निगम आयुक्त प्रदीप कुमार पहरावर गांव में चालू की गई गोशाला में पहुंचे और हवन यज्ञ में भाग लिया। वहीं, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर डॉ परमांनद और मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट हरिद्वार से आए धर्म प्रचारक हरिओम महाराज ने भी हवन यज्ञ में आहुति दी। गोशाला संचालक समाजसेवी राजेश लुंबा उर्फ टीनू ने बताया कि हवन से पहले फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक की ओर से कैडेट्स द्वारा गोशाला परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सूर्यकांत खटकड़, निगम डीटीपी कृष्ण वार्ष्णेय, व्यापारी नेता सोम मलिक, सुंदर नागपाल, डॉक्टर गोपाल कृष्ण, डॉक्टर कपिल कौशिक, जेपी गौड़, एडवोकेट नरेंद्र कौशिक, मनोज वशिष्ठ, पहरावर गांव के पूर्व सरपंच ऋषिप्रकाश, जयभगवान, राधेश्याम सचदेवा, लखपत बल्हारा, एनसीसी कैंप कमांडेंट डीएस गहलावत, कर्नल अजय तोमर, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट यति प्रजेश, हवलदार गंगाराम, बीएचएम सुरेंद्र, पृथ्वी, सतपाल, देवेंद्र ,सीटीओ सतीश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
मेरा व्यक्तिगत नहीं, गोशाला और निगम के बीच विवाद
पहरावर गांव के पूर्व सरपंच एवं गोशाला संरक्षक प्रवीण कौशिक का कहना है कि गोवंश की संख्या को लेकर विवाद गोशाला और निगम के बीच है, न ही उनका व्यक्तिगत मामला है। गोशाला का पूरा रिकॉर्ड सही है। हाईकोर्ट में भी गोशाला के पक्ष को माना जा चुका है। निगम को करार के तहत भुगतान करना होगा। अगर नहीं किया तो हाईकोर्ट से न्याय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
15 अक्तूबर तक शहर होगा कैटल फ्री
निगम ने शहर में जोर-शोर से बेसहारा गोवंश व पशुआें को पकड़ने का अभियान चलाया हुआ है। दीपावली से पहले 15 अक्तूबर तक शहर कैटल फ्री होगा। साथ ही एसपी को पत्र लिखकर पुलिस नाकों पर चेकिंग बढ़ाने की मांग की गई है, क्योंकि रात के समय बाहर से लोग शहर में पशु छोड़कर चले जाते हैं।
प्रदीप कुमार, आयुक्त नगर निगम