फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिस्त्री, हालत गंभीर

सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिस्त्री, हालत गंभीर

Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिस्त्री, हालत गंभीर

विज्ञापन
सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिस्त्री, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर(यमुनानगर)। धोबी मोहल्ला रादौर में जलापूर्ति विभाग की ओर से खोदे गए सीवर के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है।
धोबी मोहल्ला निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उसका भाई सुभाष रादौर में मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की रात को सुभाष बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे में वह बाइक सहित सीवर के गड्ढे में जा गिरा, जिस कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ऋषिपाल और हरीसिंह धोबी ने बताया कि उनकी गली में कई दिनों पहले यह सीवर का गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में पहले भी कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। जलापूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण सुभाष बाइक सहित गड्ढे में गिरा है। जिसके लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रभावित व्यक्ति के परिजनों ने लिखित में इस बारे में थाना रादौर में शिकायत दी है। इस बारे में जलापूर्ति विभाग रादौर के जेई विनोद कुमार ने बताया कि दो दिन पहले सीवर का मेन होल बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण काम बंद होने के कारण ऐसा हुआ है। ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। ठेकेदार की ओर से घायल का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सामने आई लापरवाही
देश भर में अफसरों और सरकारी कर्मचारियों का रवैया लगभग एक सा ही नजर आ रहा है। पिछले दिनों मुंबई में बाढ़ के दौरान एक डॉक्टर के सीवर के मेन होल में गिरने की आशंका वाली खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, बाद में डॉक्टर का शव भी मिला था। अब यमुनानगर में मेन होल खुला रहने से एक व्यक्ति इसमें गिरकर घायल हो गया। इसलिए व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed