{"_id":"595fd20a4f1c1b7f658b46a7","slug":"131499451914-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग ठेकेदार ने लगाया ठेका छोड़ने का बोर्ड, बाद में मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग ठेकेदार ने लगाया ठेका छोड़ने का बोर्ड, बाद में मुकरा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बकाया किस्त न भरने के चलते नगर परिषद प्रशासन मल्टीलेवल पार्किंग ठेकेदार को सोमवार को नोटिस जारी करेगा। नगर परिषद को ठेकेदार की ओर से लगातार पेमेंट की परेशानी आ रही है। इसके मद्देनजर अब जाकर नगर परिषद प्रशासन ने ढीली पेमेंट के चलते ठेकेदार को नोटिस दिए जाने का फैसला लिया है। नगर परिषद के एमई सुरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उधर, दूसरी ओर शुक्रवार सायं एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत पार्किंग ठेकेदार संदीप ने खुद ही पार्किंग का ठेका छोड़ने का एलान कर दिया है। उसने पार्किंग के बाहर शुक्रवार सांय को एक बोर्ड लगा दिया है, जिस पर लिखा है कि उसने पार्किंग का ठेका एक जुलाई से छोड़ दिया है। इसके बाद अगर कोई पार्किंग शुल्क मांगता है तो लोग इस बारे में नप प्रशासन को सूचित करें। हालांकि, बाद में ठेकेदार संदीप खुद ही बोर्ड उतार दिया।
बताया जा रहा है कि पार्किंग ठेकेदार को मल्टीलेवल पार्किंग के ठेके की ऊंची बोली काफी महंगी पड़ रही थी। इसके बाद उसने आखिरकार ठेका वापस देने का ही एलान कर दिया। शुरू से ही यह पार्किंग ठेकेदार विवादों की वजह से सुर्खियों में रहा। सबसे पहले संदीप ठेकेदार ने लगभग 21 लाख रुपये सालाना राशि में मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका लिया। इसके बाद आए दिन लोगों और दुकानदारों के साथ उसके झगड़ों की शिकायतें भी नप प्रशासन के पास पहुंची। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने मल्टीलेवल पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ तत्कालीन डीसी एनके सोलंकी को पत्र लिखा था। हालांकि, बाद में ठेकेदार ने भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने पेश होकर सारी स्थिति साफ की थी।
इससे पहले थाना रोड स्थित इस मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर कपड़ों की स्टालें लगाकर बैठे दुकानदारों को भी नगर परिषद सफाई दरोगा के नेतृत्व में आई एक टीम ने उठवा दिया। शुक्रवार सुबह थाना रोड पार्किंग के पास पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे सफाई दरोगा ईश्वर ने स्टाल लगाने वाले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया कि अगर दो घंटे में उनकी स्टालें नहीं हटाई गई तो नगर परिषद की ओर से उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। टीम के इस अल्टीमेटम से पार्किंग के बाहर बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी ने आनन-फानन में दुकानें हटा ली और यहां की वहां स्थायी तौर पर रखी गई मेजें तक हटा ली।
विज्ञापन
गलतफहमी के कारण उसने ठेका छोड़ने का बोर्ड लगाया था। अब उसने खुद ही बोर्ड उतारा। नगर परिषद प्रशासन से मुलाकात कर इस बारे में बात की जाएगी।
- संदीप, पार्किंग ठेकेदार