{"_id":"59540de04f1c1b0f4c8b45a6","slug":"131498680800-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू की प्रवेश परीक्षा में सभी छात्र पास, कोई नहीं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू की प्रवेश परीक्षा में सभी छात्र पास, कोई नहीं फेल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सात यूनिवर्सिटी के लिए हुई सेंट्रलाइज दाखिले के प्रवेश परीक्षा में बैठे सभी अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों ने दिनरात मेहनत की, लेकिन यूनिवर्सिटी ने परीक्षा के लिए न्यूनतम अंक जैसा कोई क्राइटेरिया ही नहीं रखा है। ऐसे में परीक्षा देने वाला कोई भी छात्र फेल नहीं है, चाहे उसने एक भी अंक नहीं पाया हो। हालांकि अब काउंसिलिंग में अधिक अंक पाने वाले छात्रों को मनचाहे विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। कम अंक अर्जित करने वाले छात्रों की छटनी हो जाएगी।
दरअसल, इस बार प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्सों में यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए सेंट्रलाइज एडमिशन सिस्टम शुरू किया है। प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी के लिए एमडीयू और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को दाखिले की जिम्मेदारी दी गई है। गत सप्ताह प्रवेश परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा को लेकर छात्रों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि करीब 17 हजार छात्रों के बीच कैसे मेरिट में स्थान बना पाएंगे? हाल ही में सभी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया।
रिजल्ट में भले ही किसी छात्र के जीरो नंबर हो, लेकिन उसे भी काउंसिलिंग के लिए योग्य ठहराया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि यूनिवर्सिटी ने इस बार प्रवेश परीक्षा में पास होने के लिए नंबर निर्धारित नहीं किए थे। सभी को पास दिखाकर काउंसिलिंग के लिए योग्य माना गया है। हालांकि अब काउंसिलिंग में छात्रों की छंटनी की जाएगी। काउंसिलिंग में देखा जाएगा कि किस छात्र के कितने नंबर हैं और वह कौन सी यूनिवर्सिटी में जा सकता है? इसके बाद ही यूनिवर्सिटी अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन
पहली तीन काउंसिलिंग ऑनलाइन और फिर होगी आफ लाइन
काउंसिलिंग के लिए योग्य छात्रों को वीरवार रात तक यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। वह कौन सी यूनिवर्सिटी में जाना चाहता है? इसके बाद पहली काउंसिलिंग 5 जुलाई, दूसरी काउंसिलिंग 7 और तीसरी कांउसिलिंग 12 जुलाई को होगी। ये तीनों ऑनलाइन होगी, जबकि 15 जुलाई को चौथी काउंसिलिंग आफ लाइन होेगी।