{"_id":"593c40584f1c1be1478b45bf","slug":"131497120856-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
मुंढाल गांव के मोड़ दिल्ली-हिसार मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गुरुग्राम से अपने गांव माजरा लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
मामला शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है।
हिसार जिले के गांव माजरा निवासी करीब 25 वर्षीय युवक दीपक गुरुग्राम में रहकर मर्चेंट नेवी की कोचिंग लेता है। शनिवार, रविवार की छुट्टी होने के कारण वह शुक्रवार रात को ही अपने घर लौटने के लिए गुरुग्राम से निकला था। दीपक जैसे ही मुंढाल मोड़ पर पहुंचा तो बिल्डिंग मैटीरियल लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। सूचना पर युवक के परिजन भी गांव से भिवानी पहुंचे।
मृतक के पिता विजेंद्र के बयान पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। मृतक तीन बहन-भाइयों में बड़ा था। मामले में मुंढाल चौकी से एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक ने गलत दिशा में लाकर बाइक में टक्कर मारी है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।