फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   13 corona patients, including five housewives, teachers, doctors found, active patients 112

पांच गृहिणियों, शिक्षक, डॉक्टर समेत कोरोना के 13 मरीज मिले, सक्रिय मरीज हुए 112

Sat, 27 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
13 corona patients, including five housewives, teachers, doctors found, active patients 112
जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा दहाई के अंक में बना हुआ है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच गृहिणियों के अलावा एक शिक्षक, एक डॉक्टर, एक डिस्पेंसरी कर्मचारी, एक प्रिंटिंग प्रेस कर्मी, एक विद्यार्थी, दो नौकरी पेशा व एक सरकारी कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन

ये मरीज शहर के मॉडल टाउन, हैफेड रोड, पावर हाउस, तिलक नगर, अशोक नगर, सेक्टर एक, हाउसिंग बोर्ड, तेज कॉलोनी व दुर्गा कॉलोनी से हैं। पावर हाउस व मॉडल टाउन से तीन-तीन मरीज हैं। ऐसे में यह पॉश इलाका कोरोना संक्रमण के निशाने पर नजर आ रहा है। इन मरीजों में 6 महिलाएं व 7 पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना के 13 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितोंका आंकड़ा 12468 पहुंच गया है। वहीं 356 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 727 नए सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 3 लाख 443 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 87 हजार 619 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 112 हो गई है। इनमें से पांच अस्पताल में उपचाराधीन हैं, तो 107 एकांतवास में घरों पर उपचार पा रहे हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 160 पर थमा हुआ है। अब तक 12196 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। जिले में संक्रमण की दर 4.14 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.81 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 898 ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
जिले में कोरोना संक्रमण के खतरे से जनता को बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 898 लोगों को पहली डोज दी गई। जबकि 135 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और टीकाकरण करवाएं : उपायुक्त
कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए पिछली बार की तरह संयम और बुद्धिमत्ता का परिचय दें। मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में बनी दोनों वैक्सीन कोविशील्ड व कोवैक्सीन पूरी तरह प्रभावी और सुरक्षित हैं। अब टीकाकरण के लिए पहले पंजीकरण करवाना जरूरी नहीं है। सभी नागरिक टीका लगाने का संकल्प लें, क्योंकि वैक्सीन ही कोरोना को हराने का विकल्प है। वैक्सीन को लेकर किसी के बहकावे में न आएं, मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, वेबसाइट पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। टीकाकरण से ही कोरोना की दूसरी लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने अपील की कि त्योहार के मौके पर लोग और दुकानदार ज्यादा सतर्क रहें। जहां तक संभव हो नकद लेनदेन से बचें और ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प रखें। दुकान के दरवाजे पर हैंड सैनिटाइजर रखें, ग्राहक को सामान देते समय दस्तानों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed