{"_id":"69e69705c00d072ce506501b","slug":"13-acres-of-wheat-and-15-acres-of-straw-were-burnt-to-ashes-in-ghilod-kalan-village-rohtak-news-c-17-roh1020-843168-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घिलौड़ कलां गांव में 13 एकड़ गेहूं, 15 एकड़ फाने जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घिलौड़ कलां गांव में 13 एकड़ गेहूं, 15 एकड़ फाने जलकर राख
विज्ञापन
31-रोहतक के घिलौड़ गांव के खेत में जलते गेहूं के फाने। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रोहतक। जिले के घिलौड़ कलां गांव में दोपहर करीब तीन बजे लगभग 13 एकड़ गेहूं फसल व 15 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। किसान फूलकंवार ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग की सूचना मिलते ही किसान व आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए खेतों में पहुंचे। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची व एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। किसान राजेश की छह कनाल गेहूं की फसल, फूलकंवार की साढ़े छह कनाल गेहूं की फसल, किसान प्रमेश की डेढ़ कनाल गेहूं की फसल जल गई है। इसमें श्रीभगवान के पांच कनाल के फाने व फूलकंवार के 10 कनाल के फाने जल गए व इंजन भी जल गया।