फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.29 lakh bank accounts have been inactive for 10 years, with deposits of Rs 65.65 crore.

Rohtak News: 1.29 लाख बैंक खाते 10 साल से निष्क्रिय, 65.65 करोड़ रुपये जमा

Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
1.29 lakh bank accounts have been inactive for 10 years, with deposits of Rs 65.65 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। क्या आप अपने पुराने बैंक खातों में पैसे रखकर भूल गए हैं? यदि हां तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आरबीआई यह राशि वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है। आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का बैंक खाता 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय है तो इसमें मौजूद धनराशि आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षा व जागरूकता (डीईए) निधि में मिल सकती है।
आप अभी भी इस पर दावा कर सकते हैं। यह निर्देश आरबीआई के हैं। अमर उजाला ने पीएनबी के एलबीएम (लीड बैंक मैनेजर) महावीर प्रसाद से बातचीत की ताे उन्होंने इस बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन

एलबीएम ने बताया कि जिले के 1.29 लाख लोगों के बैंक खाते 10 साल से निष्क्रिय हैं। इनमें उपभोक्ताओं के 65.65 करोड़ रुपये जमा हैं। इन खातों में अरसे से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। न तो किसी ने इनसे रुपये निकाले हैं और न ही जमा कराए हैं। इस कारण बैंक प्रबंधन ने इन्हें निष्क्रिय खाता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जिले के विभिन्न 20 विभिन्न बैंकों व उनकी शाखाओं में 1,29,353 उपभोक्ताओं के खाते हैं। यह खाते वर्षों से निष्क्रिय हैं। इन बैंक खातों में पड़ी राशि निकालने या जमा कराने वर्षों से कोई नहीं आया है, इसीलिए सरकार ने खाताधारकों को उनका धन उन्हें पहुंचाने के लिए उपभोक्ताओं का पता लगाने का प्रयास शुरू किया है। इसी कड़ी में बैंक भी ग्राहकों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।
- महावीर प्रसाद, एलबीएम, पीएनबी
--------------

उपभोक्ता के लिए एडवाइजरी
- वेबसाइट https://udgam.rbi.org.in पर जमा राशि के बारे में पता लगाएं।
- उपभोक्ता अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाएं।
- केवाईसी दस्तावेज (आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) प्रस्तुत करें।
- अपना पैसा (ब्याज सहित, यदि लागू हो) वापस पाएं।


जिले के निष्क्रिय बैंकों में खाताधारक व राशि का ब्योरा
बैंक खाता राशि (लाख रुपये में)
बैंक ऑफ बड़ौदा 7,566 4.20
बैंक ऑफ इंडिया 4,071 0.95
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 827 0.21
कैनरा बैंक 13,587 3.12
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 5,411 2.80
इंडियन बैंक 6,472 2.05
इंडियन ओवरसीज बैंक 4,569 1.78
पंजाब नेशनल बैंक 3,815 16.45
एसएचजीबी 16,430 2.75
पंजाब एंड सिंध बैंक 4,673 1.36
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 43,679 23.13
यूको बैंक 7,053 2.2
यूनियन बैंक 5,617 2.45
फेड्रल बैंक 313 0.03
एचडीएफसी बैंक 1,926 0.66
आईसीआई बैंक 2,190 1.19
आईडीबीआई बैंक 6 0.01
इंडसइंड बैंक 1,148 0.29
आरबीएल बैंक 0 0.00
यश बैंक 0 0.00
कुल 1,29,353 65.65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed