फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1250 files stuck in property tax branch, work dependent on Beldars

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में 1250 फाइलें अटकीं, बेलदारों के भरोसे काम

Fri, 07 Jul 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
1250 files stuck in property tax branch, work dependent on Beldars
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लिपिकों की हड़ताल के चलते नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच से लेकर विवाह पंजीकरण, जन्म व मृत्यु पंजीकरण व परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर कर रही सीपीओ ब्रांच का कामकाज अटक गया है। 1250 के करीब फाइलें अकेली टैक्स ब्रांच में अटक गई हैं। इसके बावजूद वीरवार को क्लर्क हड़ताल में शामिल रहे, जबकि एक जेडटीओ छुट्टी पर रहे, दूसरे अदालत में गए हुए थे। अकेले डीएमसी लोगों की सुनवाई करते नजर आए। निगम प्रशासन ने बेलदार व दूसरी ब्रांच के कर्मचारियों की टैक्स ब्रांच में वार्डवाइज ड्यूटी लगाई है।
प्रदेशभर के क्लर्क बुधवार से वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रोहतक में लघु सचिवालय के सामने सभी विभागों के क्लर्क धरना दे रहे हैं। इसमें नगर निगम के क्लर्क भी शामिल हैं। हड़ताल के चलते नगर निगम की सभी ब्रांच के काम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में आ रही है, क्योंकि प्रॉपर्टी टैक्स रिकार्ड की त्रुटियां ठीक कराने के लिए सैकड़ों लोग हर रोज निगम में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन में 700 फाइल आईं, 550 पहले से पेंडिंग
टैक्स ब्रांच के अंदर पूरा कामकाज अटक गया है। क्योंकि पहले ही ब्रांच के अंदर टैक्स की त्रुटियां दूर नहीं हो पा रही थीं। दो दिन से क्लर्क हड़ताल पर चले गए। निगम प्रशासन ने बेलदार व दूसरी ब्रांच के कर्मचारियों की टैक्स ब्रांच में वार्डवाइज ड्यूटी लगाई है, लेकिन सभी के ओटीपी नहीं बने हुए। केवल वे ही बेलदार कामकाज कर पा रहे हैं, जिनके ओटीपी पहले से बने थे। दो दिन में 700 के करीब नई फाइल आ गई हैं, जबकि 550 फाइल पहले से अटकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स ब्रांच में नहीं मिले अधिकारी, लौट गए लोग
वीरवार को टैक्स ब्रांच के अधिकारी नहीं मिले। क्लर्क हड़ताल पर थे, जबकि जोनल टैक्स ऑफिसर नंबर एक अशोक शर्मा अदालत में केस में गवाही के चलते गए हुए थे। वहीं, जोनल टैक्स ऑफिसर दो सुरेश डांगी छुट्टी पर थे। केवल डीएमसी जितेंद्र कुमार अपने कमरे में लोगों की सुनवाई कर रहे थे। जोनल टैक्स ऑफिसर कार्यालय से लोग निराश वापस लौट रहे थे। इतना ही नहीं दोपहर लंच से पहले कई काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिले।
र्क्लक हड़ताल पर होने के कारण बेलदार व दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अपनी तरफ से कामकाज प्रभावित न हो, इसका पूरा प्रयास कर रहे हैं।
- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed